[ad_1]
डिविलियर्स, क्रिस गेल और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी टी20 क्रिकेट में असाधारण परिणाम हासिल किए हैं, लेकिन इस समय सूर्या जो कर रहे हैं, उसने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। अब सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगा है कि क्या सूर्यकुमार टी20 फॉर्मेट में अब तक के बेस्ट प्लेयर हैं?
भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने इस मामले में एक बड़ी बात कही है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि टी20 में सूर्यकुमार महान डिविलियर्स की तुलना में थोड़े बेहतर हैं। राजकोट में तीसरे और अंतिम टी20 में श्रीलंका पर भारत की 91 रन की शानदार जीत के बाद एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में जडेजा ने डिविलियर्स और सूर्यकुमार को लेकर बयान दिया। चाहे वह ताकत हो, कलाई का काम हो, निरंतरता हो या हिटिंग एंगल हो, जडेजा ने दोनों की तुलना करते हुए कई पहलुओं के बारे में बात की।
The happiness on Suryakumar Yadav’s face – he’s been dominating this format! One of the best of T20 history.pic.twitter.com/g4dUCD23Og
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 7, 2023
सूर्यकुमार ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में शनिवार को 51 गेंद में 112 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी करने के तरीके को बदल दिया है। इतना ही नहीं सूर्यकुमार छक्के लगाते वक्त गिरते भी हैं, लेकिन कभी चोटिल नहीं हुए। उनकी फिटनेस भी कमाल की है। 32 वर्षीय यह विस्फोटक बल्लेबाज अब 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएगा।
[ad_2]
Source link