Home Sports VIDEO: युजवेंद्र चहल ने चूम लिए सूर्यकुमार यादव के हाथ, कैमरे में हो गए कैद

VIDEO: युजवेंद्र चहल ने चूम लिए सूर्यकुमार यादव के हाथ, कैमरे में हो गए कैद

0
VIDEO: युजवेंद्र चहल ने चूम लिए सूर्यकुमार यादव के हाथ, कैमरे में हो गए कैद

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव की पारी में 7 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
सूर्यकुमार यादव के नाम अब T20I में 3 शतक दर्ज हो गए हैं.

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव ने राजकोट में तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने में भारत की मदद की. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा था. यह सबसे छोटे प्रारूप में दूसरा सबसे तेज शतक था. भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा के नाम सबसे तेज सेंचुरी से है, जो 2017 में इसी टीम के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर आया था. सूर्यकुमार यादव का पहला शतक जुलाई 2022 में ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ आया था, जिसके बाद नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगा था. सूर्यकुमार यादव की इस धुंआधार पारी की टीम के सभी साथियों ने तारीफ की, लेकिन युजवेंद्र चहल ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव हर्षा भोगले से बाद कर रहे हैं. हर्षा से बात करने के बाद युजवेंद्र चहल सूर्यकुमार यादव के पास आते हैं और उनके हाथों पर किस करते हैं. युजवेंद्र के इस दिल छू लेने वाले जेस्चर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैन्स भी खूब ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे सूर्यकुमार यादव ने न केवल अपने प्रशंसकों बल्कि अपने साथियों का भी दिल जीत लिया है.

IND vs SL ODI: भारत करेगा वर्ल्ड कप की तैयारी का आगाज, कप्तान रोहित शर्मा को पहली सीरीज में ढूंढने होंगे 3 सवालों के जवाब

मुंबई के इस बल्लेबाज ने राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ अपना रौद्र रूप दिखाया. उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद अगली 19 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया. 100 रन का आंकड़ा छूने के लिए सूर्यकुमार यादव ने महज 45 गेंदें खेलीं. अपनी इस पारी के साथ ही वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उसके नाम अब 3 शतक हैं. रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव से आगे हैं, जिनके नाम 5 टी20 शतक हैं.

Tags: Hardik Pandya, India Vs Sri lanka, Suryakumar Yadav, Yuzvendra Chahal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here