[ad_1]
ब्राजील हिंसा
– फोटो : Amar Ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
लगभग दो साल पहले जो घटना अमेरिकी कैपिटल हिल में हुई थी उसी तरह की घटना अब ब्राजील अब ब्राजीलियन सुप्रीम कोर्ट और संसद में देखी गई है। पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने अपने विरोधी राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के शपथ के हफ्ते भर बाद, रविवार को राजधानी में कांग्रेस (संसद), सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन पर धावा बोल दिया। इस घटना को लेकर जहां ब्राजील में बोलसोनारो पर लोकतंत्र को ध्वस्त करने के आरोप लग रहे हैं, वहीं पूर्व राष्ट्रपति ने इस पूरे उपद्रव से खुद को अलग करते हुए समर्थकों की इस हरकत की निंदा की है।
ब्राजील हिंसा को लेकर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वैश्विक नेताओं ने बयान जारी किया है और घटनाक्रम को लेकर चिंता जताई है। आखिर ब्राजील हिंसा क्या है और आरोप किस पर है? ब्राजील में हिंसा के पीछे का कारण क्या है? हिंसा की शुरुआत कब हुई? ब्राजीलियन सरकार ताजा हिंसा से निपटने के लिए क्या कर रही है? हिंसा को लेकर वैश्विक नेताओं ने क्या कहा?
[ad_2]
Source link