[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने श्रीलंका को 67 रन से दी शिकस्त.
दशुन शनाका ने खेली 108 रन की पारी.
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ (India vs Sri Lanka) वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है. टीम इंडिया ने इस पहले वनडे में मेहमान टीम को 67 रन से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में मेजबान टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही श्रीलंका पर हावी दिखाई दी है. वहीं, मैच के अंत में एक शानदार लम्हा देखने को मिला, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा दिल देख हर कोई हैरान रह गया.
आखिरी ओवर तक मैच पूरी तरह से भारत की गिरफ्त में आ चुका था. लेकिन श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका अपने शतक से महज 2 रन दूर थे. शमी का ओवर पूरा होने में महज 3 गेंद बाकी थी उस दौरान श्रीलंका के कप्तान नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे. चौथी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान ने गलती कर दी और गेंदबाजी के एक्शन पूरा होने से पहले ही क्रीज छोड़ दी. मोहम्मद शमी ने मौका नहीं छोड़ा और गेंद स्टंप्स में मार दी. यह आउट थर्ड अंपायर तक पहुंच चुका था. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को शमी की यह हरकत रास नहीं आई. उन्होंने शमी से बात की और अपील वापस लेने को कह दिया. जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान ने अपना शतक पूरा कर लिया.
*Shami Mankaded Shanaka and Rohit Sharma told Shami to withdraw the appeal…Good Gesture from the Indian Captain*❤️
Video Courtesy : SuperSport #INDvsSL #RohitSharma #Shami #mankading #IndianCricketTeam #ViratKohli pic.twitter.com/x1bIV2lGuh— Rohind N Mani (@rohind_) January 10, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dasun Shanaka, India Vs Sri lanka, Mohammad Shami, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : January 10, 2023, 22:07 IST
[ad_2]
Source link