[ad_1]
हाइलाइट्स
मैच में पूरी लय में नजर आए मोहम्मद सिराज
श्रीलंकाई बैटर को तेज गति से किया परेशान
नई दिल्ली. विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल की बेहतरीन बैटिंग की दम पर टीम इंडिया ने पहले वनडे में श्रीलंका को जीत के लिए 374 रन का लक्ष्य दिया. बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी लंकाई टीम की शुरुआत खराब रही. पारी के चौथे ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को हार्दिक के हाथों कैच करवा दिया. टीम का स्कोर तब 19 रन था. फर्नांडो के जाने के बाद कुशल मेंडिस क्रीज पर आए.
छठे ओवर में एक बार फिर गेंद सिराज के हाथ में थी और सामने मौजूद थे कुशल मेंडिस. भारतीय पेसर ने ओवर की पहली गेंद आउट साइड ऑफ रखी. दूसरी गेंद उन्होंने मिडल स्टंप पर डाली, जिसे मेंडिस ने डिफेंड कर लिया. तीसरी गेंद सिराज ने तेज गति से डाली जो बाहर से अंदर की तरफ आई. मेंडिस इस गेंद को समझ नहीं पाए और उनका स्टंप उड़ख गया. बॉल की गति और स्विंग से गच्चा खाए मेंडिस हतप्रभ नजर आए. सिराज के इस विकेट का वीडियो वायरल हो रहा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिराज मैच में पूरी लय में नजर आए. उन्होंने अपनी तेज गति से लंकाई बैटर को खासा परेशान किया.
Miyan Magic by Mohammad Siraj to Dismiss Kusal Mendis⚡⚡#Siraj #MohammadSiraj #ViratKohli #KingKohli #INDvSL #SLvIND #INDvsSL #SLvsIND pic.twitter.com/CVX3b2qHL1
— Cric18👑 (@Criclav_18) January 10, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Srilanka, Mohammad Siraj, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 10, 2023, 21:02 IST
[ad_2]
Source link