[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक जड़ा
कोहली ने घर में 4 साल बाद सैकड़ा ठोका
विराट ने दिसंबर में बांग्लादेश में शतकीय पारी खेली थी
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) की दुनिया के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों में गिनती होती है. कोहली अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं. कोहली खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते नजर आते हैं. विराट ने श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार दूसरा शतक जड़ने के बाद विराट बेहद खुश नजर आए. कोहली ने धमाकेदार पारी खेलने के बाद अपनी फिटनेस को लेकर कहा कि बेशक उनकी उम्र 34 साल की हो गई हो बावजूद इसके उनकी फिटनेस में उम्र का कोई असर नहीं पड़ा है.
विराट ने गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले वनडे मैच में 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली. उन्होंने 80 गेंदों पर शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी इस बेहतरीन पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया. दाएं हाथ के बैटर ने कहा कि ओपनर्स की बदौलत उन्हें इस पारी को खेलने में मदद मिली. विराट ने कहा, ‘ मुझे थोड़ा ब्रेक मिला था और मैंने इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया. बांग्लादेश दौरे के बाद मैं तरोताजा था. घरेलू सीजन को लेकर मैं काफी उत्सुक था.’
D. E. C. O. D. E. D!
How @imVkohli did not even break a sweat as he scored a
️ Here’s what he saidFollow the match https://t.co/262rcUdafb#TeamIndia | #INDvSL pic.twitter.com/t5YAydjytL
— BCCI (@BCCI) January 10, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, India Vs Sri lanka, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 10, 2023, 19:06 IST
[ad_2]
Source link