[ad_1]
Ajith Kumar,Vijay Thalapathy
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
दक्षिण सिनेमा दुनियाभर में अपनी धाक जमा रहा है। आज ही फिल्म ‘आरआरआर’ के नाटू नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण में सुपरस्टार की जंग लड़ी जा रही है। आलम यह है कि साउथ में आज रिलीज हुईं दो फिल्मों के लीड एक्टर्स के फैंस आमने-सामने हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं थलपति विजय और अजित कुमार की। एक तरफ अजित कुमार के फैंस विजय थलपति विजय स्टारर फिल्म ‘वरिसु’ के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। तो वहीं, थलपति विजय के फैंस अजित कुमार अभिनीत फिल्म ‘थुनिवु’ के पोस्टर्स फाड़ रहे हैं। बता दें कि दोनों ही फिल्में आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं।
Ram Charan: पठान के तेलुगू ट्रेलर पर राम चरण ने टीम को दी बधाई, तारीफों के पुल भी बांधे
आठ वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब दक्षिण में दो फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे हैं। इसी बीच दोनों स्टार्स के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है। थलपति विजय और अजित कुमार के फैंस इतने उतावले हुए जा रहे हैं कि सिनेमाघरों में लगे दोनों फिल्मों के पोस्टर्स फाड़े जा रहे हैं। तमिलनाडु से सामने आई एक वीडियो में फैंस को पोस्टर्स फाड़ते साफ देखा जा सकता है।
#WATCH | Tamil Nadu: Fans of Ajith Kumar tore posters of Vijay starrer #Varisu & fans of Vijay tore posters of Ajith Kumar starrer #Thunivu outside a movie theatre in Chennai
Both films have released on the same day after 8 yrs, people gathered in large numbers to watch them. pic.twitter.com/rahM76Gcjk
— ANI (@ANI) January 11, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु सरकार ने अभिनेता अजित कुमार की ‘थुनिवु’ और अभिनेता विजय की ‘वरिसु’ के सुबह 4 बजे और सुबह 5 बजे के शो रद्द कर दिए हैं। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 13 जनवरी से 16 जनवरी तक शो रद्द किए जाते हैं।
बता दें कि अजित कुमार की ‘थुनिवु’ का निर्देशन निर्देशक एच विनोद ने किया है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में अजित कुमार का जबरदस्त एक्शन है।
वहीं थलपति विजय की ‘वरिसु’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है।
[ad_2]
Source link