[ad_1]
कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे बन रहे हैं। उन्होंने पिछले साल भूल भुलैया जैसी शानदार फिल्म की है, जो ब्लॉबस्टर साबित हुई थी। इस साल कार्तिक आर्यन शहजादा लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता का दमदार लुक देखने को मिला था, तब से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने शहजादा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। इसमें अभिनेता एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी करते भी नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- Rakhi Sawant: राखी ने जान-बूझकर साझा कीं शादी की तस्वीरें! बोलीं- समझ नहीं आता क्यों मुकर गए आदिल?
बता दें कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा परेश रावल, कृति सेनन और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम बंटू होगा। शहजादा का निर्देशन डेविड धवन के बेटे रोहित धवन कर रहे हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
[ad_2]
Source link