[ad_1]
नई दिल्ली. गुवाहाटी वनडे में दोनों टीमों के क्रिकेटर्स के बल्ले से खूब (India vs Sri Lanaka) रन निकले. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के शतक और कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर 373 रन ठोक दिए. जवाब में दासुन शनाका ने भी भारतीय बॉलर्स की जमकर धुनाई की. यही वजह है कि दोनों टीमों ने मिलाकर इस मैच में 680 रन बना दिए. इस मैच के दौरान भारत के डबल सेंचुरियन बैट्समैन ईशान किशन का वनडे करियर भी दांव पर लगा हुआ था. जिस तरह से भारतीय ओपनर्स ने रन बनाए उसे देखते हुए लगता है कि किशन के लिए वापसी की राह इस फॉर्मेट में आसान नहीं होगी.
शुभमन गिल को कप्तान ने दी तरजीह
गुवाहाटी वनडे से एक दिन पहले ही कप्तान रोहित शर्मा ने यह साफ कर दिया था कि इस मुकाबले में शुभमन गिल को ही मौका दिया जाएगा. ईशान किशन को बाहर बैठना होगा. ऐसा होना लाजमी भी था क्योंकि बीते साल गिल ने वनडे में खूब रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दौरे पर तो वो 50 ओवरों के फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी अपने नाम करने में सफल रहे थे. ऐसे में बांग्लादेश दौरे के बाद रोहित की वनडे में वापसी हुई तो ईशान को बाहर बैठने पर मजबूर होना पड़ा.
बांग्लादेश में ईशान ने जड़ा था दोहरा शतक
बांग्लादेश दौरे पर ईशान को रोहित के चोटिल होने का फायदा मिला और वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन गए. किशन ने वहां दोहरा शतक जड़कर टीम में पक्की जगह बनाने के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. चटगांव वनडे में ईशान ने 160 की स्ट्राइकरेट से बैटिंग की और 131 गेंदों पर 210 रन ठोक दिए. इस ताबड़तोड़ पारी में किशन के बल्ले से 23 चौके और 10 छक्के आए.
क्या अब ईशान को टीम में नहीं मिलेगी जगह?
श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने 60 गेंदां पर 70 रन ठोक दिए. ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि ईशान के लिए वनडे में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है. यहां यह समझना होगा कि ईशान ने अपना काम कर दिया है. वो विश्व कप 2023 के लिए कोर 20 क्रिकेटर्स की टीम का हिस्सा हैं. आने वाले दिनों में उन्हें अन्य क्रिकेटर्स को आराम देने पर प्लेइंग इलेवन में मौके दिए जाएंगे. फिलहाल उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, India Vs Sri lanka, Ishan kishan, Shubhman Gill
FIRST PUBLISHED : January 11, 2023, 17:39 IST
[ad_2]
Source link