Home Sports गोल्‍डन डक का शिकार हुए कीवी बैटर के बल्‍ले से बरसे रन, पाक गेंदबाजों ने जमकर की धुनाई, पूरा किया शतक

गोल्‍डन डक का शिकार हुए कीवी बैटर के बल्‍ले से बरसे रन, पाक गेंदबाजों ने जमकर की धुनाई, पूरा किया शतक

0
गोल्‍डन डक का शिकार हुए कीवी बैटर के बल्‍ले से बरसे रन, पाक गेंदबाजों ने जमकर की धुनाई, पूरा किया शतक

[ad_1]

नई दिल्‍ली. कराची के नेशनल स्‍टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान न्‍यूजीलैंड की टीम (Pakistan vs New Zealand) के ओपनिंग बैट्समैन डेवोन कॉनवे (Devon Conway) का बल्‍ला जमकर बोला. इस कीवी बैटर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ सेंचुरी ठोक दी. कॉनवे ने टी20 के अंदाज में बैटिंग करते हुए 92 गेंदों का सामना कर 101 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्‍ले से 13 चौके और एक छक्‍का भी आया.

गोल्‍डन डक का हुए थे शिकार

बता दें कि बीते मैच में डेवोन कॉनवे गोल्‍डन डक का शिकार हुए थे. पाकिस्‍तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने उन्‍हें क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया था. नसीम की गेंद को कॉनवे समझ ही नहीं पाए और पहली ही गेंद पर बोल्‍ड हो गए थे. ऐसे में कप्‍तान बाबर आजम ने इस मुकाबले में शाह को शुरुआत से ही न्‍यूजीलैंड के इस विकेटकीपर बैट्समैन के खिलाफ अटैक पर लगा दिया था. इस बार बाएं हाथ के बैट्समैन ने कोई गलती नहीं की और नसीम के ओवर में खूब रन बनाए. हालांकि शतक लगाने के बाद 30वें ओवर में वो नसीम की गेंद पर ही बोल्‍ड हुए.

शानदार शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए कीवी

केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने मैच में न्‍यूजीलैंड की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. महज दो रन के निजी स्‍कोर पर फिन एलन आउट हुए. इसके बाद कॉनवे का साथ निभान के लिए वनडे कप्‍तान केन विलियमसन मैदान पर आए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी बनी. इस दौरान विलियमसन ने 85 रन का योगदान दिया. हालांकि इसके बाद विकटों के पतन का सिलसिला शुरू हो गया. 183 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद महज 220 रन तक पहुंचते-पहुंचते ही न्‍यूजीलैंड ने सात विकेट गंवा दिए.

Tags: Devon Conway, Kane williamson, Naseem Shah, PAK vs NZ, Pakistan vs New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here