Home Sports पहले ‘साईं बाबा’ के नाम पोस्‍ट लिखकर सेलेक्‍टर्स पर साधा था निशाना…ट्रिपल सेंचुरी जड़कर बैटर ने अब यूं दी सफाई

पहले ‘साईं बाबा’ के नाम पोस्‍ट लिखकर सेलेक्‍टर्स पर साधा था निशाना…ट्रिपल सेंचुरी जड़कर बैटर ने अब यूं दी सफाई

0
पहले ‘साईं बाबा’ के नाम पोस्‍ट लिखकर सेलेक्‍टर्स पर साधा था निशाना…ट्रिपल सेंचुरी जड़कर बैटर ने अब यूं दी सफाई

[ad_1]

नई दिल्‍ली. एक तरफ टीम इंडिया गुवाहाटी में श्रीलंका की टीम के खिलाफ जबर्दस्‍त बैटिंग का नमूना देते हुए पड़ोसी देश को मात दे रही थी. वहीं, दूसरी तरफ इसी शहर में 23 साल के भारतीय टीम के युवा बैटर पृथ्‍वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए अपना तिहरा शतक पूरा किया. पृथ्‍वी भारतीय घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी चयनकर्ता उन्‍हें टीम में जगह देने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे में बीते दिनों सोशल मीडिया पर पृथ्‍वी ने साईं बाब के नाम पोस्‍ट लिखकर अपना गुस्‍सा निकाला था. बैटर ने अब इसे लेकर अपनी सफाई दी है.

पृथ्‍वी शॉ का टीम चयन के तुरंत बाद का एक पोस्‍ट काफी वायरल हुआ था. उस पोस्‍ट में पृथ्‍वी ने लिखा था ‘‘आशा है आप सब कुछ देख रहे हो साईं बाबा.’’ न्‍यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान पृथ्‍वी ने इसपर कहा, ‘‘कभी-कभी आप निराश हो जाते हैं. आप जानते हैं कि आप अपनी चीजें सही कर रहे हैं. आप जानते हैं कि आप अपनी प्रक्रियाओं पर सही चल रहे हैं, आप खुद के प्रति ईमानदार हैं, मैदान पर और बाहर अपने करियर के साथ अनुशासित हैं. लेकिन कभी-कभी लोग अलग तरह से बात करते हैं. जो लोग आपको जानते भी नहीं हैं वो आपको आंकते हैं. मुझे लगता है कि मेरा वो पोस्ट सिर्फ इस बारे में था कि साईं बाबा देख रहे हैं या नहीं. यह किसी के लिए नहीं था. यह व्यक्तिगत बात थी.’’

IND vs SL 2nd ODI Live Streaming: लंका को पस्‍त कर कोलकाता में जीत लो सीरीज, टीवी पर यूं उठाएं फ्री में मैच का लुत्‍फ

VIDEO: पाक गेंदबाज की फिरकी के जाल में फंसे कीवी, महज 13 गेंदों पर ही झटके लिए 4 विकेट

भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास के करीब नौ दशक बाद पृथ्वी ने दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है. इससे पहले साल 1948-49 में पुणे में काठियावाड़ के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए भाऊसाहेब निंबालकर के 443 रन की खेली थी पृथ्‍‍‍‍वी ने कहा कहा, ‘‘जब मैं अच्छा नहीं कर रहा था तो जो लोग मेरे साथ नहीं थे मैं वास्तव में उनकी परवाह नहीं करता. बस उन्हें अनदेखा करना पसंद करता हूं. यह सबसे अच्छी नीति है.’’

(भाषा के इनपुट के साथ)

Tags: Prithvi Shaw, Ranji cricket, Ranji Trophy, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here