[ad_1]
नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी वनडे में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की तो इसमें सबसे ज्यादा योगदान पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का था. विराट ने इस मैच में लगातार दूसरी सेंचुरी लगाई. इससे पहले बांग्लादेश दौरे पर आखिरी वनडे मैच के दौरान भी विराट के बल्ले से शतक निकला था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी 73 सेंचुरी पूरी करने वाले पूर्व कप्तान ने इसके साथ ही आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. विराट दो पायदान की बढ़त के साथ अब टॉप-10 में आठवें से छठे स्थान पर आ गए हैं.
रोहित को भी हुआ फायदा
विराट ही नहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का योगदान भी गुवाहाटी में बेहद अहम था. उन्होंने 67 गेंदों का सामना करने के बाद 83 रनों की पारी खेली. हालांकि वो अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन इसके बावजूद ताजा वनडे रैंकिंग में हिटमैन को एक स्थान का फायदा हुआ. रोहित शर्मा विराट के स्थान यानी आठवें पायदान पर आ गए हैं. मोहम्मद सिराज ने बीते वनडे में आठ विकेट निकाले थे. लिहाजा उन्हें ताजा रैंकिंग में चार स्थानों की बढ़त मिली है. वो वनडे में गेंदबाजों की रैंकिंग में 18वें स्थान पर आ गए हैं.
कौन से स्थान पर हैं दासुन शनाका?
मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि भारत की जीत में रोड़ अटकाने का प्रयास करने वाले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका आईसीसी की ताजा रैंकिंग में कहां ठहरते हैं. आइये हम आपको भी जानकारी देते हैं. गुवाहाटी वनडे से पहले तक शनाका वनडे में बैटिंग की रैंकिंग में 82वें स्थान पर थे. इस शतक के बाद 20 पायदान की छलांग लगाते हुए शनाका 61वें स्थान पर आ गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dasun Shanaka, ICC ODI Rankings, ICC Rankings, India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 11, 2023, 22:35 IST
[ad_2]
Source link