Home Sports Indian Cricket: सेलेक्टर्स ने जिसे केएल राहुल के चलते नहीं डाली घास! अब धड़ाधड़ बल्ले से बरस रहे रन

Indian Cricket: सेलेक्टर्स ने जिसे केएल राहुल के चलते नहीं डाली घास! अब धड़ाधड़ बल्ले से बरस रहे रन

0
Indian Cricket: सेलेक्टर्स ने जिसे केएल राहुल के चलते नहीं डाली घास! अब धड़ाधड़ बल्ले से बरस रहे रन

[ad_1]

Mayank Agarwal, Ranji Trophy 2022-23: टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने दुनियाभर में अपने प्रदर्शन के दम पर खूब नाम कमाया और अब भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कई खिलाड़ियों को किसी दूसरे की वजह से अपनी जगह भी गंवानी पड़ी. ऐसा ही एक भारतीय क्रिकेटर भी रहा जिसने खूब अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन केएल राहुल के चलते उनकी टीम से छुट्टी कर दी गई. अब वही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में बल्ले से दम दिखा रहा है. 

राहुल के चक्कर में हुई टीम से छुट्टी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल की वजह से एक अन्य खिलाड़ी का करियर लगभग तबाह हो गया. राहुल को जगह देने के लिए उस खिलाड़ी की अचानक टीम इंडिया से छुट्टी हो गई. अब वही बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन कर रहा है. दिलचस्प है कि इस खिलाड़ी को एक समय पर टीम इंडिया का ‘फ्यूचर’ कहा जा रहा था. उनकी तुलना वैश्विक क्रिकेट के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन तक से की जाती थी. जिसके बारे में हम जिक्र कर रहे हैं- वह कर्नाटक के मयंक अग्रवाल हैं.

लगातार 5वें मैच में 50 प्लस स्कोर

मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार 5वें मैच में 50 प्लस का स्कोर बनाया. मयंक ने राजस्थान के खिलाफ ग्रुप-सी मैच में 118 गेंदों पर 52 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान 8 चौके जड़े. मयंक ने पिछले मैच में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक जमाया था. वहीं, गोवा और पुडुचेरी के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा. इससे पहले सर्विसेज के खिलाफ बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में 73 रनों की शानदार पारी खेली थी.

राजस्थान की पारी 129 पर सिमटी

अलुर में ग्रुप-सी के इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान की पारी 129 रन पर सिमट गई. कर्नाटक के खिलाफ राजस्थान के कप्तान अशोक मेनारिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. कर्नाटक के वासुकी कौशिक और विजयकुमार ने 4-4 विकेट लेते हुए राजस्थानी टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उसके लिए सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज कुनाल सिंह राठौर ने बनाए, जिन्होंने 54 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की बदौलत 33 रनों का योगदान दिया.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here