[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार जीत से किया आगाज
विराट कोहली ने जमाया शतक, रोहित ने खेली 83 रन की पारी
ीनई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के साथ ही घर पर इस साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी. साल का आगाज टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में किया और सबसे बड़ी राहत दो मैच विनर के बल्ले से निकली पारी को देख कर मिली. वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 7 विकेट पर 373 रन की विशाल स्कोर बना डाला. मेहमान टीम ने 8 विकेट पर 306 रन ही बना पाई.
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बैटर विराट कोहली के लिए यह साल बेहद अहम है. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद टीम की नजर वनडे में विश्व कप चैंपियन बनने पर लगी है. भारत में इस साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. श्रीलंका के खिलाफ साल के पहले वनडे में टीम की चिंता बहुत हद तक दूर हो गई.
टीम इंडिया की टेंशन दूर
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ साल के पहले वनडे में बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसमें कप्तान और पूर्व कप्तान के बल्ले से निकली पारियों ने सबका दिल जीत लिया. रोहित शर्मा ने 67 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के जमाते हुए 83 रन की पारी खेल डाली. वहीं विराट कोहली ने तो धमाकेदार शतक जमा डाला. 87 गेंद पर उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के लगाए. रोहित ने 123 जबकि विराट ने 129 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
टीम इंडिया को मिली बढ़त
टॉस हारने के बाद भारत पहले बल्लेबाजी करने उतरा था. कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़ डाले. गिल 70 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान ने 83 रन की पारी खेली. विराट ने इसके बाद आकर वनडे में 45वां शतक बनाया. टीम ने 7 विकेट पर 373 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने 108 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. 50 ओवर के बाद 8 विकेट पर मेहमान टीम 308 रन तक ही पहुंच पाई. भारत ने 67 रन से मैच जीत 1-0 की बढ़त बनाई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 11, 2023, 14:05 IST
[ad_2]
Source link