[ad_1]
हाइलाइट्स
पृथ्वी शॉ ने 326 गेंदों में ट्रिपल सेंचुरी पूरी की.
अजिंक्य रहाणे ने भी रणजी में शतक जड़ दिया है.
नई दिल्ली. मुंबई के सलामी बैटर पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तिहरा शतक जड़कर नए साल का धमाकेदार आगाज कर दिया है. 9 फरवरी से शुरू होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले पृथ्वी का यह तिहरा शतक उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे एक बार फिर से खोल सकता है. पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ 41 चौकों और 2 छक्कों के साथ 93.10 के स्ट्राइक रेट से 300 रन जड़ दिए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पृथ्वी का अबतक का सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस हैं. इससे पहले पृथ्वी का फर्स्ट क्लास में अधिकतम स्कोर 202 रन था.
पृथ्वी ने 107 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. दोहरा शतक जड़ने के लिए उन्होंने 235 गेंदें खेलीं. तिहरे शतक को पूरा करने के लिए पृथ्वी 326 गेंदों खेलीं. पृथ्वी शॉ ने आज सुबह 240 रनों के साथ खेलना शुरू किया था और जल्दी ही इस स्कोर तिहरे शतक में बदल दिया. पृथ्वी शॉ इस मुकाम तक पहुंचने वाले मुंबई के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. पृथ्वी से पहले विजय मर्चेंट, अजीत वाडेकर, सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर, वसीम जाफर, रोहित शर्मा और सरफराज खान रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए ट्रिपल सेंचुरी जड़ने का कारनामा कर चुके हैं. वसीम जाफर ने दो बार रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए तिहरा शतक जड़ा है.
IND vs SL: मैच से पहले रोहित शर्मा पर टूटा दुखों का पहाड़, रितिका सजदेह ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
लगातार परफॉर्म कर रहे पृथ्वी शॉ
रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में यह पृथ्वी शॉ का पहला स्कोर है, जिसने 100 का आंकड़ा पार किया है. उन्होंने अपनी पिछली सात पारियों में 22.85 के औसत और 68 के उच्च स्कोर के साथ केवल 160 रन बनाए थे. पृथ्वी शॉ पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं. 23 वर्षीय ने आखिरी बार जुलाई 2021 में टी20 इंटरनेशल में भारत के लिए मैच खेला था. घरेलू सर्किट में लगातार स्कोर के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. वह इस सीजन की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 181.42 की स्ट्राइक रेट से 332 रन और असम के खिलाफ 134 के उच्चतम स्कोर के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उनके पास विजय हजारे ट्रॉफी का औसत था, उन्होंने सात पारियों में 217 रन बनाए. लिस्ट ए क्रिकेट में उनका औसत 50 से अधिक था.
मांग टीका, हरा शरारा पहन भारतीय क्रिकेटर ने दिए कभी बॉलिंग तो कभी कैचिंग पोज, क्या है माजरा?
अजिंक्य रहाणे ने भी जड़ा शतक
वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने भी शतक पूरा कर लिया है. रहाणे ने 195 गेंदों में 8 चौकों और 51.27 के स्ट्राइक रेट के साथ शतक पूरा किया. पृथ्वी शॉ और अंजिक्य रहाणे की शानदार पारियों के दम पर मुंबई ने 500 रन का स्कोर पार कर लिया है. रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में रहाणे इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं.
क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?
पृथ्वी और रहाणे दोनों ही टीम इंडिया से पिछले कुछ वक्त से बाहर चल रहे हैं. रहाणे ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 14 जनवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था तो वहीं, पृथ्वी शॉ 19 दिसंबर 2020 को टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच खेले थे. इसके बाद से दोनों ही खिलाड़ी खराब परफॉर्मेंस की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अब रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अपनी फॉर्म वापिस पाने के बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को अपना संदेश दे दिया है. अब देखना होगा कि चयनकर्ता इन दोनों खिलाड़ियों को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मौका देते हैं या नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajinkya Rahane, Prithvi Shaw, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : January 11, 2023, 10:21 IST
[ad_2]
Source link