[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और श्रीलंका के बीच गुरुवार को खेला जाएगा दूसरा वनडे
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के लिए की है खास तैयारी
नई दिल्ली.भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka ODI Series) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकबला गुरुवार (12 जनवरी) को कोलाकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मैच में एक खास नजारा देखने को मिलेगा. दरअसल, क्रिकेट मैच के बीच मैदान पर फुटबॉल की बात होगी. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) मैच में महान फुटबॉलर पेले (Pele) को श्रद्धांजलि देगा. इस दौरान बड़े स्क्रीन पर पेले के फुटेज दिखाए जाएंगे.
कैब ने मोहन बागान क्लब को मैच के लिए खासतौर से आमंत्रित किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा बेल बजाकर मैच का उद्घाटन करेंगे. वहीं, कैब के संयुक्त सचिव देवव्रत दास के अनुसार, पारी के ब्रेक के दौरान लेजर शो का भी इंतेजाम किया गया है. ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले 24 सितंबर 1977 को ईडन गार्डेंस में मैच खेले थे. तब वह न्यूयॉर्क कॉसमॉस क्लब की तरफ से मोहन बागान के खिलाफ मैदान में उतरे थे. इसी याद को फिर से जीवंत करने के लिए कैब ने यह खास तैयारी की है.
PAK vs NZ: पाकिस्तान के 19 साल के तूफानी पेसर ने मचाया धमाल, रिकॉर्ड से सबको किया हैरान
बीते माह हो गया था निधन
एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो (पेले) का बीती 29 दिसंबर को निधन हो गया था. उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. पेले को सांस के संक्रमण के इलाज और कीमोथेरेपी के लिए साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पेले तीन बार विश्व कप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे. उनकी टीम ने 1958, 1962 और 1970 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था. भ्रष्टाचार, सैन्य तख्तापलट, सेंसरशिप और दमनकारी सरकारों को झेल रहे देश में उनका जन्म हुआ. तब 17 बरस के रहे पेले ने 1958 में अपने पहले ही विश्व कप में ब्राजील की छवि बदलकर रख दी. पेले के निधन पर अर्जेंटीना को अरसे बाद फीफा वर्ल्ड कप जीताने वाले लियोनल मेसी ने कहा था, ”फुटबॉल के किंग भले ही हमें छोड़ कर चले गए लेकिन उनकी विरासत को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, Brazil, Fifa world cup, Football news, India vs Srilanka
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 11:08 IST
[ad_2]
Source link