Home Sports IND vs SL: युजवेंद्र चहल क्या खराब प्रदर्शन के कारण हुए बाहर? दोस्त को मिला मौका, ये है पूरी कहानी

IND vs SL: युजवेंद्र चहल क्या खराब प्रदर्शन के कारण हुए बाहर? दोस्त को मिला मौका, ये है पूरी कहानी

0
IND vs SL: युजवेंद्र चहल क्या खराब प्रदर्शन के कारण हुए बाहर? दोस्त को मिला मौका, ये है पूरी कहानी

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज जीतने पर है. भारत और श्रीलंका के बीच (IND vs SL) वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है. मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 350 से अधिक रन बना दिए और जीत हासिल की थी. टीम इंडिया के प्लेइंग-11 की बात करें, तो इसमें एक बदलाव किया गया है. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इस मैच में नहीं उतर रहे हैं. उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं. चहल और कुलदीप अच्छे दोस्त भी हैं. श्रीलंका ने समाचार लिखे जाने तक 10 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए थे.

बीसीसीआई ने टॉस के बाद युजवेंद्र चहल को लेकर बताया, चहल दाहिने कंधे में दर्द के कारण दूसरे मैच में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे. यानी वे चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं. पहले वनडे की बात करें, तो चहल ने 10 ओवर में 58 रन देकर एक विकेट लिया था. उन्होंने वानिंदु हसारंगा को पवेलियन भेजा था. वे ओवरऑल 71 वनडे में 27 की औसत से 119 विकेट ले चुके हैं. 42 रन देकर 6 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. 5 बार 4 और 2 बार 5 विकेट अपने नाम किया है.

अंतिम 10 मैच में 20 विकेट
32 साल के युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन टी20 इंटरनेशनल में भले ही अच्छा ना हो, लेकिन वनडे में उनकी गेंदबाजी शानदार रही है. पिछले 10 मैच में वे 20 विकेट ले चुके हैं. 4 पारियों में 3 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. वहीं अंतिम 10 टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो चहल 11 ही विकेट ले सके हैं. इस दौरान वे काफी महंगे भी रहे. वे टी20 वर्ल्ड कप में टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था.

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव को रखना होगा सब्र, पूर्व भारतीय कोच ने दी सलाह, दूसरे वनडे में भी नहीं मिला मौका

कुलदीप यादव ने पिछले दिनों बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींचा था. इस मुकाबले से पहले तक 28 साल के कुलदीप ने 73 वनडे में 28 की औसत से 119 विकेट ले चुके हैं. 25 रन देकर 6 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 5 बार 4 और एक बार 4 विकेट लिया है.

Tags: India Vs Sri lanka, Kuldeep Yadav, Sri lanka, Team india, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here