[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता में दूसरा वनडे खेला जाएगा
विराट कोहली ने गुवाहाटी में शतक ठोक 2023 की धमाकेदार शुरुआत की
वो ईडन गार्डेंस में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. गुवाहाटी में हुआ पहला वनडे टीम इंडिया ने आसानी से जीता था. रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का 2023 का यह पहला मैच था और दोनों ने ही अपने रुतबे के मुताबिक प्रदर्शन किया. रोहित भले ही शतक से चूक गए. लेकिन, हिटमैन के अंदाज में ही तूफानी पारी खेली. विराट ने शतक ठोक साल का धमाकेदार आगाज किया. यह वनडे में उनका 45वां शतक था. कोहली ने अपने पिछले वनडे में भी शतक ठोका था. तब कोहली का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ बोला था और उस शतक के साथ उन्होंने वनडे में 4 साल से चले आ रहे शतकों के सूखे को खत्म किया था.
विराट कोहली ने वनडे में जहां पिछला साल खत्म किया था. 2023 में उसी से शुरुआत की और गुवाहाटी में शतक ठोका. यह वनडे में उनका लगातार दूसरा शतक था. अब कोलकाता में फैंस को उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी. अगर विराट ईडन गार्डेंस में शतक ठोकने में सफल रहे तो अपने 15 साल लंबे वनडे करियर में दूसरी बार शतकों की हैट्रिक पूरी करेंगे.
इससे पहले, उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी. तब विराट ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ सीरीज के पहले तीन वनडे में 140, 157* और 107 रन की पारी खेली थी.
विराट ने 2019 में लगातार 2 वनडे शतक ठोके थे
इसके बाद उन्होंने 2019 में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही पोर्ट ऑफ स्पेन में लगातार दो वनडे शतक जड़े थे. लेकिन शतकों की हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए थे. विराट ने सबसे पहले अक्टूबर 2010 में लगातार 2 वनडे शतक ठोके थे. तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 118 और 105 रन की पारी खेली थी. इसके बाद, उन्होंने अबतक 9 बार वनडे में लगातार दो शतक ठोकने का कारनामा किया है और एक बार इसे हैट्रिक में तब्दील करने में सफल रहे. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरी बार वनडे में लगातार दो शतक ठोके हैं. इसके अलावा वो वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी दो-दो बार ऐसा कर चुके हैं.
ODI World Cup से पहले भारत को मिला धाकड़ गेंदबाज, गेंदबाजी से जुड़ी बड़ी टेंशन कर सकता है दूर
दूसरी बार शतकों की हैट्रिक पूरी करने का मौका
ईडन गार्डेंस में एक बार फिर वो शतकों की हैट्रिक की दहलीज पर खड़े हैं. अगर उनके बल्ले से शतक निकला तो 15 साल लंबे करियर में वो दूसरी बार लगातार 3 वनडे शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल कर लेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli Record
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 10:05 IST
[ad_2]
Source link