[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-श्रीलंका के बीच कोलकाता में आज दूसरा वनडे
2014 में दोनों टीमों के बीच ईडन गार्डेंस में हुई थी टक्कर
एक पारी से बदल गया था वनडे क्रिकेट का इतिहास
नई दिल्ली. भारत-श्रीलंका के बीच 3 वनडे की सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. गुवाहाटी में हुए पहले वनडे को जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. पहले वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली की वापसी टीम इंडिया के लिए अच्छी साबित हुई. रोहित भले ही शतक से चूके. लेकिन टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इसका फायदा उठाते हुए विराट कोहली ने 2023 की धमाकेदार शुरुआत की और शतक ठोक दिया. 373 रन का पहाड़ चढ़ना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता. तो श्रीलंका भी ऐसा करने में नाकाम रहा था. भारत ने 67 रन से वो मैच जीता था.
अब कारवां कोलकाता पहुंच चुका है. पिछली बार जब भारत और श्रीलंका के बीच ईडन गार्डेंस पर वनडे मुकाबला हुआ था. वो साल 2014 था. तब मैदान पर ऐसा तूफान आया था, जिसे श्रीलंकाई गेंदबाज उड़ गए थे. यह तूफान लाने वाले थे टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा. रोहित ने 2014 के उस मैच में 264 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी. रोहित गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में भी बड़ा लगाते नजर आ रहे थे. हालांकि वो 67 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन भारत के उनकी यह पारी भी काफी अहम रही. क्योंकि वो अंगूठे की चोट के बाद अपना कमबैक कर रहे थे. जिस तरह की बल्लेबाजी रोहित ने गुवाहाटी में की. ठीक उसी अंदाज में 2014 में ईडन गार्डेंस में भी की थी.
रोहित ने 2014 में खेली थी वनडे की सबसे बड़ी पारी
भारत ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डेंस पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी की थी. दो विकेट जल्दी गिर गए थे. इसके बावजूद रोहित ने हिटमैन वाले अंदाज में बल्लेबाजी की. भारत का दूसरा विकेट 59 रन के स्कोर पर गिरा था. इसके बाद तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में जब गिरा, तब तक स्कोरबोर्ड पर 261 रन जुड़ चुके थे. यानी तीसरे विकेट के लिए रोहित और विराट के बीच 201 रन की साझेदारी हुई. वो भी महज 154 गेंद में. रोहित ने 151 गेंद में अपने 200 रन पूरे किए थे. वो भी चौके के साथ. वो वनडे इतिहास में दूसरा शतक लगाने वाले पहले बैटर बने थे. इससे पहले, उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में अपना पहला दोहरा शतक ठोका था.
गुवाहाटी में हुई गलतियां, श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरे वनडे से पहले करना होगा सुधार, वर्ना…
33 चौके और 9 छक्के उड़ाए थे
रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ उस पारी में 101 गेंद में 100 रन पूरे किए थे और अगले 100 रन के लिए उन्होंने 50 गेंद ही खेली. रोहित की पारी का अंत 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर जाकर हुआ था. तब तक वो 264 रन ठोक चुके थे. रोहित ने अपनी पारी में 33 चौके और 9 छक्के उड़ाए थे और उन्होंने 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली थी. यह तब वनडे की सबसे बड़ी पारी थी. यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है. एक बार फिर रोहित से ईडन गार्डेंस में ऐसी ही पारी की उम्मीद होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Sri lanka, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 12, 2023, 06:53 IST
[ad_2]
Source link