Home Breaking News Sharad Yadav Death News Live: पैतृक गांव में शरद यादव का अंतिम संस्कार कल, अमित शाह-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Sharad Yadav Death News Live: पैतृक गांव में शरद यादव का अंतिम संस्कार कल, अमित शाह-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

0
Sharad Yadav Death News Live: पैतृक गांव में शरद यादव का अंतिम संस्कार कल, अमित शाह-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

[ad_1]

01:43 PM, 13-Jan-2023

उनके जाने से एक युग की समाप्ति हुई: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शरद यादव ने जबलपुर विश्वविद्यालय से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वो राष्ट्रीय राजनीति में आए। जब तक वो राजनीति में सक्रिय थे तब तक उन्होंने अपने विचारों से भारतीय राजनीति को प्रभावित किया। उनके जाने से एक युग की समाप्ति हुई है।

01:36 PM, 13-Jan-2023


धर्मेंद्र प्रधान और राबड़ी देवी ने दी श्रद्धांजलि।
– फोटो : ANI

धर्मेंद्र प्रधान और राबड़ी देवी ने अर्पित की पुष्पांजलि

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

12:43 PM, 13-Jan-2023


JP Nadda
– फोटो : ANI

जेपी नड्डा ने श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को धार देने वाले हमारे वरिष्ठ नेता शरद यादव जी हमारे बीच में नहीं है। उनकी क्षति हम सभी को हमेशा खलती रहेगी।

12:38 PM, 13-Jan-2023

शरद यादव का अंतिम संस्कार कल होगा

जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। जदयू की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख  गोविंद यादव ने कहा कि वरिष्ठ नेता का अंतिम संस्कार नर्मदापुरम (पहले होशंगाबाद) जिले की बाबई तहसील के उनके पैतृक गांव आंखमऊ में शनिवार को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली से मध्यप्रदेश लाया जाएगा।

10:47 AM, 13-Jan-2023

देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूर्णिय क्षति: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शरद यादव का हमारे बीच न रहना देश के सार्वजनिक जीवन के लिए अपूर्णिय क्षति है। पांच दशक लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने हमेशा जनता के मुद्दे और पिछड़ों के मुद्दे उठाए। समाजवादी पार्टी के मूल सिद्धांतों को अंतिम सांस तक वे आगे लेकर चलते रहें। आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ कर जो नेतृत्व निकला उसमें शरद यादव प्रमुख नेता थे। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों, समर्थकों, अनुयायियों को दुख सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं।

10:30 AM, 13-Jan-2023


Amit Shah
– फोटो : ANI

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।

09:51 AM, 13-Jan-2023

शरद यादव का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति: पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शरद यादव के निधन को भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि  उनके निधन पर उनके परिवार और अनुयायियों को संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

09:30 AM, 13-Jan-2023

नीतीश कुमार ने जताया दुख 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से दुखी हूं। शरद यादव के साथ मेरा बहुत गहरा रिश्ता था। उनके निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनका निधन सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

09:00 AM, 13-Jan-2023

मैंने शरद यादव से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा: राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने शरद यादव से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है, वह आज हमारे बीच नहीं रहे तो काफी दु:ख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया, जबकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।

08:31 AM, 13-Jan-2023


Rahul Gandhi
– फोटो : ANI

राहुल ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शरद यादव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार को ढांढस बंधाया।

07:41 AM, 13-Jan-2023

2022 में अपनी पार्टी का राजद में विलय कर लिया था

बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार द्वारा 2013 में भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला करने के पहले वह भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई। उन्होंने 2022 में अपनी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर लिया था।

07:41 AM, 13-Jan-2023

केंद्र की वीपी सिंह और वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे

शरद यादव यादव 1989 में वीपी सिंह नीत सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने लालू प्रसाद यादव को एक समय उनका समर्थन प्राप्त था। पढ़ें पूरी खबर

07:40 AM, 13-Jan-2023

प्रमुख समाजवादी नेता थे शरद यादव

शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव के एक किसान परिवार में हुआ था। शरद यादव एक प्रमुख समाजवादी नेता थे। वे 70 के दशक में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल कर चर्चा में आए थे। वह लोकदल और जनता पार्टी से टूटकर बनी पार्टियों में रहे। पढ़ें पूरी खबर

07:39 AM, 13-Jan-2023

परिजनों ने छतरपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव के परिजनों ने छतरपुर स्थित उनके आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका कल रात गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

07:29 AM, 13-Jan-2023

पीएम ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादव के निधन पर शोक जताया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि शरद यादव के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से बहुत प्रेरित थे। मैं हमेशा अपनी बातचीत को संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। पढ़ें पूरी खबर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here