[ad_1]
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपके इष्टमित्र अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आएगा। जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। सौभाग्य का साथ आपको सप्ताह की शुरुआत से लेकर अंत तक बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। करियर-कारोबार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे। सत्ता-शासन से संबंधित कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। घर और बाहर दोनों जगह उनका मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान मेष राशि के जातकों का मन धार्मिक-सामाजिक कार्य में खूब लगेगा। सप्ताह के अंत तक संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। सेहत सामान्य और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल पुष्प चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।
वृष
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर खूब ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी या किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने से परेशान हो सकते हैं। इस दौरान सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या की अनदेखी न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करने की कोशिश करनी चाहिए। स्वजनों का अपेक्षा के अनुरूप सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा दु:खी रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछेक समस्याएं आ सकती हैं। उन्हें अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान युवा प्रोफेशनलों पर थोड़ा दबाव बना रहेगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में बात बिगाड़ने की बजाय आपको उचित समय आने का इंतजार करना चाहिए। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में बने हुए हैं तो अपनी लव लाइफ में किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा न होने दें। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त तो होंगे लेकिन सेहत या घरेलू परेशानियों के चलते आप उसका पूरा लाभ उठाने में कामयाब नहीं हो पएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। बाजार में फंसे धन को निकालने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। यदि आप किसी के साथ मिलकर नया काम करने की सोच रहे हैं या फिर आप पहले से पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो धन के लेन-देन आदि में खूब सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में आपको बेकार के झमेले में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की मरम्मत आदि में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है। जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों की अनदेखी न करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी जल दें और शुद्ध घी का दीया जलाएं। बुधवार के दिन किसी किन्नर को श्रृंगार का सामान दान करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम, प्रयास और समय के प्रबंधन की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें अन्यथा आपको दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, ऐसे में अपना खानपान सही रखें। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़े सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना होगा, तभी आप अपने टारगेट को समय पर पूरा करने में कामयाब हो पाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान बेवजह की चीजों में पैसा बर्बाद करने से बचें, अन्यथा बाद में आपको उधार मांगने की नौबत आ सकती है। कर्क राशि के जातक इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों की जिंदगी में जीवनसाथी का पूरा सहयोग बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा गम और थोड़ी खुशी लिए है। सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको सेहत से संबंधित कुछेक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है तो वहीं इस दौरान करियर और कारोबार से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे, उन्हें इस दौरान बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। यदि किसी बात को लेकर आपके अपनों के साथ संबंध बिगड़ गए थे तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सभी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही साथ जोखिम भरे निवेश से भी बचना चाहिए। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं पर कामकाज का ज्यादा बोझ बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी जिसकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
[ad_2]
Source link