[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त.
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी को होगा.
नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ (India vs Sri Lanka) वनडे सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है. लेकिन चर्चा का विषय बने हुए हैं टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan). भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सीरीज की शुरुआत के एक दिन पहले ही खुलासा कर दिया था कि वह प्लेइंग-11 में डबल सेंचुरियन को मौका नहीं देंगे. हिटमैन के इस फैसले के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी नाराजगी जताई थी. वहीं, फैंस की सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं.
लेकिन अब रोहित शर्मा ने बता दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने ईशान किशन को बाहर किया है? ईशान किशन ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर अपनी दावेदारी पेश की थी. इस पारी के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले कप्तान ने बताया था कि वह शुभमन गिल को मौका देना चाहेंगे. रोहित शर्मा ने अब उन्हें बाहर करने के राज खोल दिए हैं. हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि बाएं हाथ के बल्लेबाज का टीम में होना बड़ा फायदा है. शिखर धवन के बाहर होने के बाद शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज का टीम में होना चिंता का विषय बन चुका है. बाएं हाथ के बल्लेबाज की वजह से अब तक ऋषभ पंत टीम का हिस्सा थे. लेकिन अब रोहित शर्मा ने दाएं हाथ के बैटर्स को तरजीह दी है.
दाएं हाथ के बल्लेबाजों का स्तर हमें पता है- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने मैच के बाद इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, ‘शीर्ष क्रम में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज होना टीम के लिए अच्छा है. लेकिन जो खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले एक साल में काफी रन बनाए हैं. निश्चित तौर पर हम एक बाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना चाहेंगे, लेकिन हमें अपने दाएं हाथ के बल्लेबाजों के स्तर पता है और हम इस समय इससे काफी सहज भी हैं.’
विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- विराट वहां हैं क्योंकि….
तीसरे वनडे में भी नहीं मिलेगा ईशान किशन को मौका
ईशान किशन ही नहीं, वनडे में मौके को लेकर टी20 के स्टार सूर्यकुमार यादव भी चर्चा का विषय हैं. हालांकि, कयास लगाए जा रहे थे कि आखिरी वनडे में दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है. लेकिन भारतीय कप्तान ने दूसरे वनडे के बाद साफ कर दिया कि वह बदलाव के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं. ऐसे में आखिरी वनडे में भी डबल सेंचुरियन को प्लेइंग-11 से बाहर रखा जा सकता है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Sri lanka, Ishan kishan, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 09:48 IST
[ad_2]
Source link