Home Sports चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में दी धाकड़ विकेटकीपर को जगह, ऋषभ पंत के लिए बड़ा खतरा!

चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में दी धाकड़ विकेटकीपर को जगह, ऋषभ पंत के लिए बड़ा खतरा!

0
चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में दी धाकड़ विकेटकीपर को जगह, ऋषभ पंत के लिए बड़ा खतरा!

[ad_1]

हाइलाइट्स

चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम चुनी
पहले दो टेस्ट मैच के लिए दो धाकड़ विकेटकीपर को जगह दी गई है

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन हो चुका है. 4 मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए शुक्रवार को चयनकर्ताओं ने काफी चर्चा के बाद रात 10 बजे के बाद टीम की घोषणा की. कुछ दिन पहले एक दुर्घटना का शिकार हुए विकेटकीपर ऋषभ पंत की जगह पर किसे चुना जाएगा यह सवाल हर किसी के मन में था. बीसीसीआई ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा के साथ इन सवालों पर विराम लगाया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई टीम में केएस भरत और ईशान किशन विकेटकीपर हैं. भरत ने लगातार घरेलू मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि ईशान को टी20 और वनडे में अच्छे खेल का इनाम चयनकर्ताओं ने दिया है. पिछले साल दिसंबर में टीम के नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे. गंभीर चोट की वजह से उनको आराम करने के लिए कहा गया है. वो अगले कुछ महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे.

केएस भरत और ईशान का फर्स्टक्लास रिकॉर्ड

टीम इंडिया की तरफ से अब तक टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे केएस भरत को इस बार यह मौका मिल सकता है. उन्होंने अब तक 86 फर्स्टक्लास मैच में 4707 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 27 अर्धशतक जमाया है. केएस के नाम इस फॉर्मेट में तिहरा शतक भी दर्ज है.  वहीं ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने 48 फर्स्टक्लास मैच में 2985 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम 6 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं. इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी उन्होंने 273 रन की खेली है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट के लिए टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव

Tags: India vs Australia, Ishan kishan, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here