[ad_1]
हाइलाइट्स
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ले सकते हैं संन्यास.
वार्नर की नजर 2024 के टी20 विश्व कप पर भी.
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (David Warner) बेशक बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि घरेलू टी20 लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीता है. हालांकि, अब उन्होंने कुछ ऐसी बात कही है. जिससे फैंस को निराशा हो सकती है.
डेविड वार्नर ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा,” संभवतः यह साल मेरे अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी साल होगा, लेकिन मेरी निगाहें 2024 के टी20 विश्व पर भी है. अगर मेरा चयन होता है तो मैं ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप दिलाने की ज़रूर कोशिश करूंगा. हम अमेरिका में होने वाले टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहना चाहेंगे. मैं भारत और इंग्लैंड में भी सीरीज जीतना चाहता हूं.”
बता दें कि डेविड वार्नर ने हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन भारत के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भी किया गया है. हालांकि, उनका प्रदर्शन भारत के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है. टीम इंडिया के खिलाफ उनका औसत 24.25 का है.
गौतम गंभीर ने वनडे विश्व कप के लिए चुने 4 स्पिनर, चहल समेत अन्य 2 दिग्गजों को नहीं दी लिस्ट में जगह
2023 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का मालिक होगा भारत! 20 साल से चल रहा सिलसिला
अंतरराष्ट्रीय करियर में बनाए हैं 17000 से ज्यादा रन:
डेविड वार्नर ने अपने इस लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर 17000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 184 टेस्ट, 134 वनडे और 99 टी20 इनिंग्स में क्रमश: 8132, 6007 और 2894 रन बनाए हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर कुल 45 शतक जड़े हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia Cricket Team, Cricket australia, David warner
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 08:41 IST
[ad_2]
Source link