Home Sports विराट-रोहित जो ना कर पाए वो सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया, ताज छिनने के खौफ में इंग्लिश प्लेयर

विराट-रोहित जो ना कर पाए वो सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया, ताज छिनने के खौफ में इंग्लिश प्लेयर

0
विराट-रोहित जो ना कर पाए वो सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया, ताज छिनने के खौफ में इंग्लिश प्लेयर

[ad_1]

हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव ने अपनी सर्वोच्च व्यक्तिगत T20I रेटिंग हासिल कर ली है.
सूर्यकुमार यादव अपने छोटे से T20I करियर में पहले ही 3 शतक लगा चुके हैं.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार आए दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. रिकॉर्ड तोड़ना उनकी आदत में शुमार हो गया है. आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने की तैयारी कर रहे हैं. दरअसल, सूर्यकुमार यादव सर्वकालिक आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशल बैटिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने से महज 7 प्वॉइंट्स की दूरी पर हैं. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग ताजा अपडेट में सूर्यकुमार यादव 883 रेटिंग अंकों से 908 रेंटिंग अंकों पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑल टाइम बेस्ट रेटिंग में इंग्लैंड के डेविड मलाल 915 अंकों के साथ हैं.

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 36 गेंदों में 51 रन बनाए और इसके बाद तीसरे मैच में नाबाद शतक जड़ा. पिछले छह महीनों में सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं. अपनी इन उपलब्धियों के साथ सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अपनी बादशाहत कायम किए हुए हैं.
सूर्यकुमार यादव की बहस के बीच सरफराज खान का औसत पहुंचा 80, टेस्ट में होंगे ऋषभ पंत का बेस्ट ऑप्शन?

सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में महज 51 गेंदों में नाबाद 112 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान सूर्या ने 4 चौके और 9 छक्के जड़े. उन्होंने अपनी 360 डिग्री हिटिंग में स्टेडियम का कोई कोना नहीं छोड़ा. उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट जड़े और रन बटोरे. वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे. भारत ने यह मैच 91 रनों के विशाल अंतर से जीता.

MS Dhoni का अंतिम मैच है WC 2019 का सेमीफाइनल, टीम के 2 लोग जानते थे राज, विराट-रोहित को भी नहीं था पता

श्रीलंका के खिलाफ अंतिम दोनों टी20 मैचों में उनकी शानदार पारी ने उन्हें इंग्लैंड के डेविड मलान (915) के काफी करीब ला दिया है. सूर्यकुमार यादव अगर अपनी रेटिंग में 7 अंक और जोड़ लेते हैं तो वह मलान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच देंगे. रैंकिंग के पिछले अपडेट के दौरान सूर्यकुमार यादव को सर्वकालिक सूची में पांचवें स्थान पर रखा गया था, लेकिन अब वह बाबर आजम (896), विराट कोहली (897) और एरॉन फिंच (900) से आगे निकल गए हैं.

सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया में डेब्यू के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा है. 30 साल की उम्र के बाद उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया. सूर्या ने अबतक 45 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 180.34 के शानदार स्ट्राइक रेट से 1578 रन बनाए हैं. सूर्या आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 6 मैचों में 239 रन बनाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़े थे.

बता दें कि सूर्यकुमार को मलान के रिकॉर्ड के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि न्यूजीलैंड इस महीने के अंत में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाला है. टी20 सीरीज 27 जनवरी को रांची में शुरू होगी और सर्वकालिक लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद कीवी टीम के खिलाफ अच्छे परफॉर्मेंस से सूर्या एक और रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

Tags: Dawid Malan, ICC T20 Rankings, Suryakumar Yadav, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here