Home Breaking News Himachal Weather: कुफरी और नारकंडा समेत कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा बंद

Himachal Weather: कुफरी और नारकंडा समेत कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा बंद

0
Himachal Weather: कुफरी और नारकंडा समेत कई क्षेत्रों में ताजा हिमपात, ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा बंद

[ad_1]

शिमला में बर्फबारी

शिमला में बर्फबारी
– फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में शुक्रवार तड़के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जाखू की पहाड़ी सफेद हो गई है। शहर में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में वीरवार रात से बर्फबारी जारी है। ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बर्फबारी से फिसलन बढ़ने से छोटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से मौसम साफ है। मैदानी जिलों में धूप खिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

शनिवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में 58 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। 20 ट्रांसफार्मर ठप होने से बिजली सप्लाई भी बंद हो गई है। जिला चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here