[ad_1]
नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल 2022 से लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी है. उन्होंने बतौर कप्तान पहले गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया. इसके बाद द्विपक्षीय सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) की ओर से उन्हें टी20 का कप्तान बनाया गया. उन्होंने बतौर कप्तान अब तक एक भी सीरीज नहीं गंवाई है. श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा वनडे सीरीज की बात करें, तो पंड्या को एक और बड़ा प्रमोशन मिला. उन्हें वनडे टीम का उप-कप्तान बना दिया गया. केएल राहुल (KL Rahul) खराब प्रदर्शन के कारण इस रेस से बाहर हो गए. बोर्ड ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (IND vs AUS) 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मैच के लिए टीम घोषित की. इसमें पंड्या को शामिल नहीं किया गया. इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज से भी उन्हें दूर रखा गया था.
हार्दिक पंड्या को टेस्ट टीम में शामिल नहीं करके बीसीसीआई ने एक तरह से साफ संदेश देने की कोशिश की है वे उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. शायद वे अभी रेड बॉल क्रिकेट के लिए पूरी तरह फिट नहीं है. श्रीलंका के खिलाफ पहले 2 वनडे की बात करें, तो पंड्या ने पहले मैच में 6 ओवर गेंदबाजी की थी जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी की. यानी वे अभी वनडे में भी पूरे 10 ओवर नहीं डाल रहे. हालांकि उनका उपयोग अधिकतर छठे गेंदबाज के तौर पर किया जाता है.
2 बड़े इवेंट हैं इस साल
29 साल के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या लंबे समय तक बैक की चोट से परेशान रहे. उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी. इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप होना है. इसके अलावा जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी है. भारतीय टीम फाइनल में जगह बनाने की रेस में बनी हुई है. खिताबी मुकाबला इंग्लैंड में होना है. यदि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रही, तो पंड्या को यहां मौका मिल सकता है. वे बतौर तेज गेंदबाज इंग्लैंड की पिच पर टीम के लिए फायदेमंद रह सकते हैं. भारतीय टीम अभी रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों की चोट से परेशान है.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित, सूर्यकुमार यादव और ईशान को मौका
हार्दिक पंड्या ने अंतिम टेस्ट सितंबर 2018 में खेला था. यानी उन्होंने 5 साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है. पंड्या ने 11 टेस्ट में 31 की औसत से 532 रन बनाए हैं. एक शतक और 4 अर्धशतक जड़ा. 108 रन बेस्ट स्कोर है. वहीं बतौर गेंदबाज उन्होंने 31 की औसत से 17 विकेट झटके हैं. 28 रन देकर 5 विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, BCCI, Hardik Pandya, India vs Australia, Team india
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 23:17 IST
[ad_2]
Source link