Home Sports VIDEO: विराट कोहली मैदान में बन गए सलमान खान, ईशान किशन ने भी कोहली के साथ मचाया धमाल

VIDEO: विराट कोहली मैदान में बन गए सलमान खान, ईशान किशन ने भी कोहली के साथ मचाया धमाल

0
VIDEO: विराट कोहली मैदान में बन गए सलमान खान, ईशान किशन ने भी कोहली के साथ मचाया धमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बनाई अजेय बढ़त.
दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी को होगा.

नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ (India vs Sri Lanka) वनडे सीरीज का दूसरा मैच 12 जनवरी को ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला दूसरे वनडे में नहीं चला. इसके बावजूद उन्होंने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. विराट कोहली ने मैच के दौरान सलमान खान के स्टैप्स कर दिए, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

वीडियों में फील्डिंग के दौरान विराट कोहली सलमान खान की मूवी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे. वहीं, एक वीडियो और वायरल हो रहा है. जिसमें युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने भी विराट के साथ जमकर ठुमके लगाए. दोनों ही खिलाड़ी डांस के लिए सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं. ईशान किशन इस सीरीज में अब तक प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में पिछले महीने धुआंधार डबल सेंचुरी लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए थे.

Tags: India Vs Sri lanka, Ishan kishan, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here