[ad_1]
हाइलाइट्स
स्थानापन्न खिलाड़ी तय्यब ताहिर का कराची में धमाल
पलक झपकते ही सटीक थ्रो से एलन का काम किया तमाम
तीसरे वनडे में 25 रन बनाने में कामयाब रहे फिन एलन
नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pakistan vs New Zealand) की टीम खिताब के लिए कराची में आमने-सामने है. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नौ जनवरी को कराची स्थित नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में बाबर आर्मी को 11 गेंद शेष रहते छह विकेट से बड़ी जीत मिली. इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत 11 जनवरी को एक बार फिर नेशनल स्टेडियम में हुई. इस बार कीवी टीम ने पलटवार करते हुए मेजबान टीम को 79 रनों से करारी शिकस्त दी.
सीरीज 1-1 से बराबर हो जाने के बाद तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम हो गया है. आखिरी मुकाबला 13 जनवरी को नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम 280 रन बनाने में कामयाब रही. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 30 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 155 रन बना लिए हैं. टीम के लिए कप्तान केन विलियमसन (43) और डेरिल मिशेल (31) मौजूद हैं. कीवी को जीत के लिए आखिरी 20 ओवरों में 126 रनों की दरकार है.
Super fielding by the substitute! 👏
Tayyab Tahir is on target 🎯#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/xSNYyTe3YE
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 13, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: New Zealand, Pakistan, Pakistan vs New Zealand
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 22:24 IST
[ad_2]
Source link