[ad_1]
हाइलाइट्स
एंडी फ्लावर ने राहुल की कप्तानी पर दिया तर्क
कहा- राहुल बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं
भारत के होनहार बल्लेबाज हैं केएल राहुल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम लखनऊ सुपरजायंट्स (Lucknow Super Giants) के कोच एंडी फ्लावर (Andy Flower) का मानना है कि लोकेश राहुल (KL Rahul) भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन कप्तान हो सकते हैं. राहुल ने सात वनडे, 3 टेस्ट और एक टी20 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है. कुछ समय पहले तक उन्हें तीनों प्रारूप में टीम का नेतृत्व करने के मामले में रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी समझा जा रहा था. लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में पुरानी शैली की बल्लेबाजी के कारण वह भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर है. इसके साथ ही आईपीएल में चैंपियन बनने के बाद हार्दिक पांड्या सीमित ओवरों के प्रारूप में भारत के कप्तान बनने के सबसे मजबूत दावेदार है. वह रोहित शर्मा और विराट कोहली और राहुल के गैरमौजूदगी वाली भारतीय टी20 टीम का पहले से ही नेतृत्व कर रहे है.
फ्लावर वर्तमान में गल्फ जायंट्स टीम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इंटरनेशनल लीग टी20 में अडानी स्पोर्ट लाइन की इस फ्रेंचाइजी टीम के कोच को अपने आईपीएल कप्तान से काफी उम्मीदें हैं. फ्लावर ने शनिवार को यहां कहा कि राहुल के पास शानदार बल्लेबाजी कौशल है और वह बेहतरीन तरीके से टीम का नेतृत्व कर सकते हैं. फ्लावर ने कहा, ‘केएल (राहुल) एक शानदार बल्लेबाज है. मुझे उसे बल्लेबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है. मैं पहली बार उससे तब मिला जब मैं इंग्लैंड लायंस को कोचिंग दे रहा था, हम त्रिवेंद्रम में भारत ए के खिलाफ खेल रहे थे. मैं उसी समय से राहुल पर नजर रख रहा हूं.’’ इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने राहुल की कप्तानी कौशल की प्रशंसा की और कहा, ‘वह कमाल का युवा खिलाड़ी है और वास्तव में अच्छा नेतृत्वकर्ता भी हैं, वह बहुत शांत रहता है. मैं उसके साथ काम करने का लुत्फ उठाता हूं.’
यह भी पढ़ें- टिम साउदी का नाम न्यूजीलैंड के इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज, ये 5 कीवी गेंदबाज हैं खास
कप्तान के तौर पर हार्दिक के उभरने के बारे में पूछे जाने पर फ्लावर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि राहुल अच्छा कप्तान साबित होगा. मैं दूसरे खिलाड़ियों के बारे में बहुत अच्छी तरह से नहीं जानता, इसलिए उस पर कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा.’’ उन्होंने राहुल को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दी. राहुल अपनी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. फ्लॉवर विभिन्न देशों में लीग टीमों को कोचिंग दे रहे है और उन्होंने कहा कि वह फ्रेंचाइजी टीमों के साथ अपनी भूमिका का लुत्फ उठा रहे है.
बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘फिलहाल मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कारण साल भर काफी व्यस्त रहता हूं. मैं वास्तव में एक टीम से दूसरी टीम से जुड़ने की चुनौती का लुत्फ उठा रहा हूं. मुझे टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी कोचिंग शैली में बदलाव करना होता है. मुझे विभिन्न टीमों के साथ अलग-अलग देशों की संस्कृति का अनुभव करने का मौका मिलता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Andy Flower, IPL, KL Rahul, Lucknow Super Giants
FIRST PUBLISHED : January 14, 2023, 19:59 IST
[ad_2]
Source link