Home Sports IND vs AUS: सरफराज खान अब भी टीम इंडिया से बाहर, बल्ला रन उगल रहा, सिर्फ ब्रेडमैन से हैं पीछे

IND vs AUS: सरफराज खान अब भी टीम इंडिया से बाहर, बल्ला रन उगल रहा, सिर्फ ब्रेडमैन से हैं पीछे

0
IND vs AUS: सरफराज खान अब भी टीम इंडिया से बाहर, बल्ला रन उगल रहा, सिर्फ ब्रेडमैन से हैं पीछे

[ad_1]

नई दिल्ली. सरफराज खान (Sarfaraz khan) एक बार फिर अनलकी साबित हुए. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच (IND vs AUS) टेस्ट सीरीज के लिए घोषित टीम में उन्होंने मौका नहीं मिला है. सीरीज में कुल 4 मुकाबले खेले जाने हैं. पहले 2 टेस्ट के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने शुक्रवार रात को टीम घोषित की. सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से हो रही है. हालांकि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) पहली बार टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. दोनों का प्रदर्शन व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार रहा है. इसके अलावा सीरीज से रवींद्र जडेजा भी वापसी करने को तैयार हैं.

मुंबई से खेलने वाले सरफराज खान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. रणजी ट्रॉफी और फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें, तो 25 साल के इस बैटर ने 2019-20 में 155 की औसत से 928 रन बनाए थे. फिर 2021-22 में उनका औसत 123 का रहा और उन्होंने 900 से अधिक रन बनाए थे. वहीं 2022-23 सीजन में वे अब तब 89 की औसत से 801 रन बना चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 80 से ऊपर का है. वे इस मामले में सिर्फ डॉन ब्रेडमैन से पीछे हैं. इसके बाद भी उन्हें अपनी बार का इंतजार करना पड़ रहा है.

आकाश चोपड़ा ने भी उठाए सवाल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टेस्ट टीम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, उम्मीद थी कि उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिलेगी. वे टीम में चुने जाने के हकदार थे. फर्स्ट क्लास के औसत की बात करें, तो ब्रेडमैन का औसत 95.14 का है. सरफराज ने 36 मैच की 52 पारियों में 80.47 की औसत से अब तक 3380 रन बनाए हैं. 12 शतक और 9 अर्धशतक ठोका है. यानी 21 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं. इसमें नाबाद 301 रन की विशाल पारी भी शामिल है.

IND vs AUS: हार्दिक पंड्या को फिर टेस्ट टीम में जगह नहीं, BCCI का मैसेज साफ, नहीं लेना कोई…

रणजी ट्रॉफी का मौजूदा सीजन अभी चल रहा है. सरफराज इस प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम 2 टेस्ट के लिए अभी टीम घोषित नहीं हुई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उन्हें इसके लिए मौका दिया जा सकता है.

Tags: Australia, BCCI, India vs Australia, Sarfaraz Khan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here