[ad_1]
India Squad for New Zealand T20 Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार रात टीम का ऐलान कर दिया. इस टीम को लेकर जिस बात ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया, वह रोहित शर्मा और विराट कोहली का टीम से बाहर होना रहा. इन दोनों दिग्गजों को टी20 सीरीज के लिए टीम से बाहर रखा गया है. टी20 टीम की कमान धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है.
27 जनवरी से है टी20 सीरीज
भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 18 जनवरी को खेला जाएगा. फिर 27 जनवरी से रांची में टी20 सीरीज शुरू होगी. सीरीज का दूसरा टी20 लखनऊ में 29 जनवरी जबकि एक फरवरी को आखिरी टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
हार्दिक संभालेंगे कप्तानी
बीसीसीआई ने टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है. सेलेक्शन कमेटी ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है. टीम के उप-कप्तान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहेंगे. रोहित शर्मा इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में कप्तानी संभालेंगे. टीम इंडिया को इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से 22 मार्च तक चार मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है.
टी20 टीम में नहीं हैं रोहित और विराट
टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों दिग्गजों को जगह नहीं दी गई है. इससे बोर्ड ने इशारा कर दिया है कि ये दोनों क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में अब कम ही नजर आएंगे. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इसी साल भारत की मेजबानी में होना है और बोर्ड का फोकस है कि भारत इस टूर्नामेंट को 12 साल बाद जीते. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. विराट ने जहां टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 115 जबकि रोहित ने 148 मैच खेले हैं. दोनों ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप-2022 में आखिरी बार इस फॉर्मेट में खेलते दिखे थे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link