Home Sports India Cricket: भारत के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में मचा दिया तहलका, मैच में अकेले बना डाले 508 रन

India Cricket: भारत के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में मचा दिया तहलका, मैच में अकेले बना डाले 508 रन

0
India Cricket: भारत के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में मचा दिया तहलका, मैच में अकेले बना डाले 508 रन

[ad_1]

Mumbai Indians School Cricket: क्रिकेट मैदान पर कितने ही बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. कभी कोई टीम बड़ा स्कोर बना देती है तो कभी किसी खिलाड़ी के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है लेकिन सोचिए जब कोई खिलाड़ी 500 रन अकेले बना डाले तो क्या हो… ऐसा कर दिखाया है एक 13 साल के लड़के ने. महाराष्ट्र के रहने वाले यश चावडे ने कीर्तिमान रच दिया है.

13 साल की उम्र में खेली 508 रनों की पारी

अगर कोई टीम ही 500 का स्कोर बना देती है तो बड़ी बात होती है. अब एक बल्लेबाज ने अकेले ही 508 रन ठोक दिए. सबसे खास उस बल्लेबाज की उम्र है- केवल 13 साल. जी हां, आपने सही पढ़ा. महज 13 साल की उम्र में महाराष्ट्र के एक बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया है. यश चावडे ने मुंबई इंडियंस जूनियर स्कूल टूर्नामेंट में 508 रनों की नाबाद पारी खेली. 

पारी जड़े 81 चौके और 18 छक्के

यश की टीम सरस्वती विद्यालय ने नागपुर में शुक्रवार को खेले गए 40-40 ओवर के इस मैच में बिना विकेट खोए 714 रन बना दिए. जवाब में सिद्धेश्वर विद्यालय की टीम 5 ओवर में 9 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. इस तरह सरस्वती विद्यालय ने 705 रनों के बहुत बड़े अंतर से मैच जीत लिया. यश ने अपनी पारी में 178 गेंदों पर 81 चौके और 18 छक्के जड़े. 

श्रीलंकाई क्रिकेटर के नाम है रिकॉर्ड

किसी भी इंटर स्कूल सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच में 500 या इससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले यश पहले भारतीय बन गए हैं. इस वर्ग में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के चिरथ सेलेपेरुमा के नाम है. चिरथ ने साल 2022 में श्रीलंका में अंडर-15 मैच में 553 रनों की पारी खेली थी. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here