[ad_1]
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन
– फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चोट के कारण टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने वाले कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हुई है। वहीं, कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन को शामिल किया गया है। केएस भरत दूसरे विकेटकीपर होंगे। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में धमाका करने वाले सूर्यकुमार यादव को भी टेस्ट टीम में रखा गया है।
[ad_2]
Source link