Home Sports Team India: धोनी के बेहद दुलारे इस क्रिकेटर को सेलेक्टर्स बिल्कुल नहीं दे रहे भाव! घर बैठने को किया मजबूर

Team India: धोनी के बेहद दुलारे इस क्रिकेटर को सेलेक्टर्स बिल्कुल नहीं दे रहे भाव! घर बैठने को किया मजबूर

0
Team India: धोनी के बेहद दुलारे इस क्रिकेटर को सेलेक्टर्स बिल्कुल नहीं दे रहे भाव! घर बैठने को किया मजबूर

[ad_1]

IND vs NZ Series, Deepak Chahar: भारतीय टीम फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया ने धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. उसके पास दो मैचों के बाद 2-0 की अजेय बढ़त है. इसी बीच सेलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आगाज 18 जनवरी से होना है.

18 जनवरी से वनडे सीरीज

भारतीय टीम अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 18 जनवरी को खेला जाएगा. इसके बाद 21 और 24 जनवरी को फिर 27 जनवरी से रांची में टी20 सीरीज शुरू होगी. सीरीज का दूसरा टी20 लखनऊ में 29 जनवरी जबकि एक फरवरी को आखिरी टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

दीपक चाहर को नहीं मिला मौका

पेसर दीपक चाहर पिछले कुछ वक्त से टीम से बाहर हैं. वह पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ केवल वनडे टीम में ही दिखे थे. हालांकि तब उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. दीपक ने मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 7 दिसंबर 2022 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला, जिसके बाद से वह बाहर चल रहे हैं. उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 2 मैच खेले. पिछले 3 वनडे मैचों में वह केवल एक विकेट ले पाए हैं. अब उन्हें ना तो टी20 और ना ही वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.  

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया : हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार.

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here