Home Breaking News Women U19 WC: भारत का विजयी आगाज, दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, कप्तान शेफाली ने एक ओवर में जड़े 26 रन

Women U19 WC: भारत का विजयी आगाज, दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, कप्तान शेफाली ने एक ओवर में जड़े 26 रन

0
Women U19 WC: भारत का विजयी आगाज, दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया, कप्तान शेफाली ने एक ओवर में जड़े 26 रन

[ad_1]

भारतीय अंडर-19 महिला टीम

भारतीय अंडर-19 महिला टीम
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने विजयी आगाज किया है। पहले मैच में टीम इंडिया ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम को सात विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ ही भारत की राह आसान हो गई है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में भारत के बाकी दोनों मुकाबले यूएई और स्कॉटलैंड जैसी कमजोर टीमों के साथ हैं। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में अपने ग्रुप में शीर्ष पर आ गई है। 

Image

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा टॉस हार गई थीं और दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन लॉरेंस ने 44 गेंद में 61 रन बनाए। वहीं, मैडिसन लैंड्समैन ने 17 गेंद में 32 रन की पारी खेली। इन दोंने के अलावा बाकी बल्लेबाजों ने भी छुटपुट योगदान दिया और अफ्रीकी टीम की स्कोर पांच विकेट पर 166 रन तक पहुंचा दिया। 

Image

गेंदबाजी में भारत के लिए कप्तान शेफाली ने ही सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। परशवी चोपड़ा और सोनम यादव को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा बाकी गेंदबाज कोई सफलता नहीं हासिल कर सके। शबनम, सोनम और सौम्या ने जमकर रन लुटाए। 

Image

167 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्तान शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इन दोनों ने पावरप्ले में ही 70 रन बटोरकर भारत की जीत की नींव रखी। इस दौरान शेफाली ने एक ओवर में 26 रन जड़ दिए। उन्होंने भारतीय पारी के छठे ओवर की शुरुआती पांच गेंदों में पांच चौके लगाए और आखिरी गेंद में छक्का लगाकर पावरप्ले को शानदार अंदाज में खत्म किया। हालांकि इसके बाद ही वह 16 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली के आउट होने के बाद एक छोर पर भारत के विकेट गिरते रहे। 

Image

त्रिशा 15 और सौम्या तिवारी 10 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, श्वेता ने एक छोर संभाले रखा और भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटीं। उन्होंने 57 गेंद में 92 रन बनाए। उनकी पारी में 20 चौके शामिल थे। हालांकि, श्वेता अपने पहले विश्व कप मैच में ही शतक लगाने से चूक गईं। अंत में भारत ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोए और 170 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 

Image

दक्षिण अफ्रीका के लिए नाइडू, मियाने स्मिट और मैडिसन लैंड्समैन ने एक-एक विकेट लिया। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here