[ad_1]
घाटी में सुरक्षाबल
– फोटो : ANI
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इसके साथ ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए आने जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रेडबुग मागम में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। एक ठिकाने पर जब सुरक्षाबल पहुंचे तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
[ad_2]
Source link