Home Sports रोहित शर्मा के साथी के आगे केएल राहुल की टीम के ऑलराउंडर का ‘चौका’ भी फेल, 40 गेंद में हो गया खेल

रोहित शर्मा के साथी के आगे केएल राहुल की टीम के ऑलराउंडर का ‘चौका’ भी फेल, 40 गेंद में हो गया खेल

0
रोहित शर्मा के साथी के आगे केएल राहुल की टीम के ऑलराउंडर का ‘चौका’ भी फेल, 40 गेंद में हो गया खेल

[ad_1]

हाइलाइट्स

बिग बैश लीग के एक मैच में रोहित शर्मा के साथी ने बल्ले से मचाया कोहराम
6 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन ठोके, टीम 23 गेंद रहते जीती

नई दिल्ली. बिग बैश लीग के इस सीजन में हर मैच में कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जो लीग के रोमांच में और इजाफा कर रहा है. रविवार को पहले मैच में होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी थंडर को 23 गेंद रहते 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में होबार्ट हरिकेंस की जीत के दो हीरो रहे. पहला नाथन एलिस, जिन्होंने हैट्रिक समेत 4 विकेट झटके और दूसरे टिम डेविड. डेविड ने महज 41 गेंद में ही नाबाद 76 रन ठोके और होबार्ट को जीत दिला दी. सिडनी थंडर की तरफ से ऑलराउंडर डेनिएल सैम्स ने 4 विकेट लिए. लेकिन, केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स का विकेटों का यह चौका भी टीम की हार नहीं टाल पाया.

इस मैच में सिडनी थंडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन, सिडनी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. स्कोरबोर्ड पर 24 रन जुड़ते-जुड़ते ही 4 बैटर पवेलियन लौट गए. राइली मेरेडिथ और नाथन एलिस के आगे सिडनी के बल्लेबाज बेबस नजर आए. ओलिवर डेविस ने एक छोर संभाले रखा. लेकिन, दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते गए. सिडनी थंडर 20 ओवर में 135 रन पर ही बना सके. होबार्ट हरिकेंस की तरफ से नाथन एलिस ने हैट्रिक समेत 4 विकेट झटके.

Tags: Big bash league, Daniel Sams, IPL 2023, KL Rahul, Rohit sharma



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here