Home Sports विराट कोहली के शतकीय पारी से पाकिस्तान में मचा हंगामा, डालिए गेंदबाज से बैटर तक के ट्वीट पर नजर

विराट कोहली के शतकीय पारी से पाकिस्तान में मचा हंगामा, डालिए गेंदबाज से बैटर तक के ट्वीट पर नजर

0
विराट कोहली के शतकीय पारी से पाकिस्तान में मचा हंगामा, डालिए गेंदबाज से बैटर तक के ट्वीट पर नजर

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जमाया दूसरा शतक
पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने कोहली के शतक पर दी प्रतिक्रिया.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के किंग विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में धमाल पारी खेल डाली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया इसमें कोहली के बल्ले से निकली 166 रन की नाबाद पारी. इस बल्लेबाज ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए छक्कों की झड़ी लगा दी. कोहली की पारी को देखने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हंगामा मच गया और गेंदबाज से लेकर बल्लेबाज तक ने ट्वीट कर डाले.

रविवार 15 जनवरी को विराट ने श्रीलंका के खिलाफ एक ऐसी पारी खेली जो उन आलोचकों को करारा जवाब था जिन्होंने इस धुरंधर के करियर के खत्म होने की घोषणा कर दी थी. इस मैच के दौरान उन्होंने 49 गेंद पर 5 चौके की मदद से हाफ सेंचुरी जमाई और फिर 85 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्का जमाते हुए शतक जमाया. कोहली का बल्ला यहीं नहीं रुका बल्कि छक्के पर छक्के जड़ते हुए 106 गेंद पर 150 रन पूरा कर डाले. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छ्क्के निकले. 13 चौके और 8 छक्के की मदद से वो 166 रन बनाकर नाबाद लौटे.

News18 Hindi

कोहली की इस पारी को देखने के बाद पाकिस्तान के बैटर अहमद शहजाद ने बेहद शानदार ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि कोहली ने तो पिछले 4 मैच में तीसरी सेंचुरी जड़. तो कहां है वो लोग जो कह रहे थे इस दिग्गज का करियर खत्म हो गया है.

News18 Hindi

पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली जो कोहली के फैन हैं उन्होंने लिखा, कोहली के नाम 46वनडे शतक हो गए….कोहली आप महान हैं.

News18 Hindi

पाकिस्तान के पत्रकार ने भी कोहली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Tags: Hassan Ali, India Vs Sri lanka, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here