Home Sports IND vs SL: कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने मचाई सनसनी, इस मैच विनर को दिखा दिया बाहर का रास्ता

IND vs SL: कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने मचाई सनसनी, इस मैच विनर को दिखा दिया बाहर का रास्ता

0
IND vs SL: कप्तान रोहित शर्मा के एक फैसले ने मचाई सनसनी, इस मैच विनर को दिखा दिया बाहर का रास्ता

[ad_1]

India vs Sri Lanka 3rd ODI, Playing 11: भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में रोहित शर्मा ने कुछ बदलाव किए. इसी बीच उनके एक फैसले से सभी फैंस को हैरानी हुई. उन्होंने एक मैच विनर प्लेयर को बाहर का रास्ता दिखा दिया. 

रोहित ने बदली प्लेइंग-11

तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच की प्लेइंग इलेवन से कप्तान रोहित ने दो स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. ये दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में चल रहे थे लेकिन रोहित ने टीम को बदलने का फैसला किया. 

उमरान मलिक को किया बाहर

पेसर उमरान मलिक को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में जगह नहीं दी गई. जम्मू कश्मीर के 23 साल के उमरान ने ईडन गार्डन्स में खेले गए पिछले वनडे में 2 विकेट लिए थे. वहीं, सीरीज के पहले वनडे में उन्होंने 57 रन देकर 3 विकेट लिए थे. वह श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीनों मैचों में खेले थे. तीन टी20 मैचों में उन्होंने कुल 7 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम देने का फैसला किया गया. उनकी जगह कप्तान रोहित ने वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया.

तीसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here