[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) ने वनडे क्रिकेट में नया कीर्तिमान बना दिया है. उसने तीसरे वनडे में (IND vs SL) श्रीलंका को 317 रन से हराया. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है. मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली. जवाब में श्रीलंका टीम 22 ओवर में 73 रन पर सिमट गई. भंडारा ने चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं की. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 4 विकेट झटके. इसी के साथ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. श्रीलंका की टीम कभी भी भारत को उसके घर में वनडे सीरीज में नहीं हरा सकी है. इससे पहले बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था. उसने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम कभी भी मैच में नहीं दिखी. उसके 5 विकेट सिर्फ 37 रन पर ही गिर गए थे. इसके बाद कप्तान दासुन शनाका से उम्मीद की थी, लेकिन वे सिर्फ 11 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का शिकार हुए. 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. सिराज के अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने भी 2-2 विकेट झटके.
वेस्टइंडीज में मिली थी सबसे बड़ी जीत
इससे पहले टीम इंडिया की वनडे में सबसे बड़ी जीत 257 रन की थी. मार्च 2007 में वर्ल्ड कप में एक मुकाबले में भारत ने बरमूडा को 257 रन से मात दी थी. यह मुकाबला वेस्टइंडीज में खेला गया था. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 413 रन बनाए थे. वीरेंद्र सहवाग ने शतक जड़ा था. जवाब में बरमूडा की टीम 156 रन बनाकर पवेलियल लौट गई थी. इसके अलावा 2008 में भारत ने कराची में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 256 रन से बड़ी जीत हासिल की थी.
IND vs SL: विराट कोहली ने जड़ा 46वां शतक, सचिन तेंदुलकर के शतकों का महारिकॉर्ड अब टूटकर ही रहेगा!
टीम इंडिया को इसके अलावा और 3 मैच में 200 या उससे अधिक रन से जीत मिल चुकी है. 2022 में उसने बांग्लादेश को 227 रन से, 2018 में वेस्टइंडीज को 224 रन से और 2003 में बांग्लादेश को 200 रन रन से मात दी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India Vs Sri lanka, Mohammed siraj, Sri lanka, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 15, 2023, 19:46 IST
[ad_2]
Source link