[ad_1]
12:47 PM, 15-Jan-2023
IND vs SL 3rd ODI Live: श्रीलंका को चौथी बार क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत
भारत ने श्रीलंका को अब तक वनडे सीरीज में तीन बार क्लीन स्वीप किया है। 1982/83 में भारतीय टीम ने श्रीलंका को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। इसके बाद 2014/15 में श्रीलंका के भारत दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 5-0 से जीत हासिल की थी। वहीं, 2017 में भी पांच मैचों की वनडे सीरीज को भारत ने 5-0 से अपने नाम किया था।
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम
12:43 PM, 15-Jan-2023
IND vs SL 3rd ODI Live: न्यूजीलैंड से भिड़ने से पहले जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मुकाबला खेलने के 72 घंटे बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड से खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले भारतीय टीम चाहेगी कि उसकी जीत की लय बरकरार बनी रहे। पहला मैच आसानी से जीतने के बाद भारत को दूसरे वनडे में कोलकाता में मिली जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा था।
12:42 PM, 15-Jan-2023
IND vs SL 3rd ODI Live: दोनों टीमों के आंकड़े
भारत और श्रीलंका के बीच यह 20वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इनमें से भारत 15 और श्रीलंका दो बार जीता है, जबकि तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं। वहीं, तीन बार भारत ने श्रीलंका का सफाया किया है। दोनों देशों के बीच 41 वर्ष पहले 1982 में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। तीन मैचों की यह सीरीज भारत ने 3-0 से जीती थी। वहीं, 2014 और 2017 में पांच-पांच मैचों की सीरीज के सभी मैच भारत ने जीते थे।
12:39 PM, 15-Jan-2023
IND vs SL 3rd ODI Live: श्रीलंका का सफाया करने उतरेगा भारत, कप्तान रोहित प्लेइंग-11 में कर सकते हैं बदलाव
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। आज भारतीय टीम की नजर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने पर होगी। कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link