Home Sports Indian Cricket: टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली, 52 साल के इतिहास में पहली बार कर दिखाया ये कमाल

Indian Cricket: टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली, 52 साल के इतिहास में पहली बार कर दिखाया ये कमाल

0
Indian Cricket: टीम इंडिया के इस रिकॉर्ड ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई खलबली, 52 साल के इतिहास में पहली बार कर दिखाया ये कमाल

[ad_1]

India Cricket Records, Biggest win in ODI: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को सीरीज के तीसरे वनडे में बहुत बड़े अंतर से मात दी. टीम इंडिया ने इसी के साथ 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप जीत दर्ज की. भारत ने इस मैच में 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज एक के बाद आउट होते चले गए और टीम 22 ओवर में 73 रन के छोटे से स्कोर पर सिमट गई. 

विराट और गिल ने जड़े शतक

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 166 रनों की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा शुभमन गिल (116) ने भी शतक जड़ा. विराट ने अपनी पारी में 110 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और 8 छक्के जड़े. उनके अलावा गिल ने 97 गेंदों पर 14 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 116 रनों का योगदान दिया.

वनडे इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड

धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेलते हुए भारत ने इस मुकाबले में वनडे इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उसने श्रीलंका को 317 रनों के बड़े अंतर से मात दी. इसी के साथ भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

वनडे में सबसे बड़ी जीत

वनडे फॉर्मेट में भारत ने रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को साल 2008 में खेले गए मुकाबले में 290 रनों के अंतर से हराया था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ 2015 के वर्ल्ड कप में 275 रनों से जीत दर्ज की. भारत की इससे पहले वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत बरमुडा के खिलाफ 2007 के आईसीसी वर्ल्ड कप में 257 रनों से मिली थी. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here