Home Breaking News Indiana University: एशियाई मूल की छात्रा पर अमेरिकी महिला ने किया जानलेवा हमला, चाकू से बार-बार किया वार

Indiana University: एशियाई मूल की छात्रा पर अमेरिकी महिला ने किया जानलेवा हमला, चाकू से बार-बार किया वार

0
Indiana University: एशियाई मूल की छात्रा पर अमेरिकी महिला ने किया जानलेवा हमला, चाकू से बार-बार किया वार

[ad_1]

आरोपी महिला

आरोपी महिला
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियाना विश्वविद्यालय में एक एशियाई छात्रा पर जानलेवा हमले की खबर है। यहां एक 56 वर्षीय अमेरिकी महिला को 18 वर्षीय एशियाई छात्रा के सिर पर चाकू से वार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने अपने बयान में कहा कि आरोपी महिला ने छात्रा के सिर पर बार-बार वार किया। ब्लूमिंगटन पुलिस ने बताया कि छात्रा ब्लूमिंगटन ट्रांजिट बस से बाहर निकलने के लिए दरवाजे खुलने का इंतजार कर रही थी, तभी एक अन्य यात्री ने उसके सिर पर वार करना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों महिलाओं के बीच हमले से पहले किसी तरह की बातचीत या झगड़े की भी खबर नहीं है। 

पीड़िता अस्पताल में भर्ती 

पुलिस ने बताया, बस में सवार एक अन्य महिला ने आरोपी महिला का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने महिला के सिर पर बार-बार इसलिए वार किया कि हमारे देश को बम से उड़ाने वाला एक व्यक्ति कम होगा। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here