Home Breaking News Vande Bharat: PM मोदी तेलंगाना-आंध्र के बीच वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, रेल मंत्री भी रहेंगे मौजूद

Vande Bharat: PM मोदी तेलंगाना-आंध्र के बीच वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, रेल मंत्री भी रहेंगे मौजूद

0
Vande Bharat: PM मोदी तेलंगाना-आंध्र के बीच वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, रेल मंत्री भी रहेंगे मौजूद

[ad_1]

वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच चलेगी। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदर्यराजन सिकंदराबाद स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। 

यह रहेगा वंदे भारत का रूट

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, इस नई ट्रेन की नियमित सेवा 16 जनवरी को शुरू होगी। टिकटों की बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने बताया कि विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (20833) सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर विशाखापत्तनम से रवाना होगी और दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। वहीं, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन (20834) अपराह्न तीन बजे सिकंदराबाद से रवाना होगी और रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी।

यह 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे ने बताया कि 14 वातानुकूलित कुर्सीयान और दो एक्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सी यान डिब्बों के साथ इस ट्रेन में 1,128 यात्रियों की क्षमता है। सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को यह ट्रेन करीब 8 घंटे में तय करेगी। भारतीय रेलवे की ओर से शुरू की गई यह 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। 

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन

लगभग 700 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए यह तेलुगू भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन है। यह ट्रेन आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर रुकेगी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here