[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली ने तीसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा.
शतक जड़ने के बाद विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी.
नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका (Ind vs Sl) के बीच आज (रविवार) को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर मैदान पर धमाल मचा दिया है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में दूसरा शतक जड़ दिया है. इससे पहले उन्होंने पहले वनडे में सेंचुरी जड़ी थी. उन्होंने अपना शतक सिर्फ 85 गेंदों में पूरा किया. अपनी पारी के दौरान उन्होंने चौकों और छक्कों की जमकर बरसात की.
विराट ने अपना शतक 85 गेंदों में पूरा किया. शतक जड़ने के बाद उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने शतक जड़ने के बाद मात्र 21 गेंदों की ही अर्धशतक जड़ दिया. उन्होंने इस मुकाबले में कुल 110 गेंदों में 166 रनों की पारी खेली. विराट ने अंतिम 25 गेंदों में कुल 66 रनों की शानदार पारी खेली.
Video: रोहित शर्मा ने रजिता की गेंद पर जड़े लगातार 2 छक्के,एक शॉट सबसे फेवरेट
चौकों छक्कों की जमकर बरसात की:
विराट कोहली ने अपनी पारी में कुल 13 चौके और 8 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 150 से ऊपर का था. खास बात तो ये हैं कि पिछले 4 वनडे में उनका यह तीसरा शतक है. कोहली ने इससे पहले वनडे मैच की एक पारी में कभी भी 8 छक्के नहीं जड़े थे. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के जड़कर खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli Record
FIRST PUBLISHED : January 15, 2023, 18:55 IST
[ad_2]
Source link