Home Breaking News दिल्ली विधानसभा: सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, आप कर रही एलजी निवास की ओर मार्च

दिल्ली विधानसभा: सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, आप कर रही एलजी निवास की ओर मार्च

0
दिल्ली विधानसभा: सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, आप कर रही एलजी निवास की ओर मार्च

[ad_1]

12:28 PM, 16-Jan-2023

सीएम ने भी ले रखी है एलजी के खिलाफ लिखे नारे की तख्ती

मुख्यमंत्री ने भी अपने हाथ में उपराज्यपाल के विरोध में लिखे नारों की तख्तियां ले रखी है। आम आदमी पार्टी के तमाम विधायक शिक्षकों को ट्रेनिंग करने की फाइल रोकने का विरोध कर रहे हैं।मुख्यमंत्री और आप विधायक विधानसभा परिसर के अंदर मार्च करने के बाद बाहर निकल गए।

12:24 PM, 16-Jan-2023

आप ने शुरू किया राजनिवास की ओर पैदल मार्च

सदन स्थगित हो जाने के बाद आप विधायक सदन के बाहर इकट्ठा होकर एलजी निवास के लिए मार्च निकाल रहे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।

12:24 PM, 16-Jan-2023

कल तक के लिए स्थगित सदन की कार्यवाही

तीसरी बार बैठक शुरू होने के बाद फिर आप विधायकों ने हंगामा शुरू किया, वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक भी प्रदूषण के मामले में हंगामा कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष की बात दोनों पक्षों के विधायक नहीं सुनी जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।

12:23 PM, 16-Jan-2023

सौरभ भारद्वाज ने एलजी को लेकर कहीं ये बातें

सौरभ भारद्वाज ने सदन में कहा कि उपराज्यपाल सर्विस, लैंड और कानून व्यवस्था मैं संबंधित कार्यों में ही हस्तक्षेप कर सकते हैं वह अन्य विभागों से जुड़े मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते अगर उनको किसी मामले पर आपत्ति हैं तो वह उसे रिजेक्ट करने के बजाय राष्ट्रपति को भेज सकते हैं मगर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं को रद्द कर रहे हैं।

12:19 PM, 16-Jan-2023

नहीं शांत हुए आप विधायक

विधानसभा अध्यक्ष आप विधायकों से बार-बार शांत होने का आग्रह कर रहे हैं। विधायकों के नहीं मानने पर विधानसभा अध्यक्ष ने 30 मिनट के लिए बैठक स्थगित कर दी। सदन में उपराज्यपाल के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज अपनी बात रख रहे थे,  तभी दोनों बार आप विधायकों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया था।

12:17 PM, 16-Jan-2023

एलजी के खिलाफ आप की नारेबाजी

विधानसभा की कार्रवाई दोबारा शुरू होने के बाद फिर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा शुरू किया वह एलजी के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर वेल में पहुंचे और एलजी के खिलाफ नारेबाजी की।

12:10 PM, 16-Jan-2023

भाजपा विधायक सदन में ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ पहुंचे

भाजपा विधायक अभय वर्मा दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के विरोध में सदन के अंदर ऑक्सीजन सिलिंडर लगाकर पहुंचे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उनको सिलेंडर बाहर ले जाने के निर्देश दिए। इसके विरोध में वर्मा महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे हैं।



 

12:09 PM, 16-Jan-2023

10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित

विधानसभा में आप विधायकों ने राज्यपाल के कामकाज में अड़ंगा लगाने के कदम के विरोध में हंगामा शुरू किया, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

12:07 PM, 16-Jan-2023

भाजपा चर्चा नहीं चाहती तो एलजी से कहे- विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों से कहा कि अगर वह चर्चा नहीं कराना चाहते तो इस संबंध में एलजी को कहें। 

11:51 AM, 16-Jan-2023

दिल्ली विधानसभा: सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित, आप कर रही एलजी निवास की ओर मार्च

दिल्ली विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का आगाज सोमवार को हंगामे के साथ हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष द्वारा रखे गए मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकृति दे दी। वहीं आप विधायक एलजी द्वारा सरकार के काम में दखल के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसके बाद अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा को पंगु बना दिया है इसका खामियाजा भाजपा के विधायकों को भुगतना पड़ेगा।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here