[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज
इस सीरीज पर दुनियाभर की रहने वाली है नजर
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने साल का आगाज श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 और फिर वनडे सीरीज में धमाकेदार जीत के साथ किया. अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड की मेजबानी करने को तैयार है. दोनों टीमों के बीच पहले वनडे और फिर टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का इंतजार पूरी दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को रहेगा क्योंकि इस सीरीज में काफी कुछ दांव पर रहेगा.
भारतीय टीम साल के अपने दूसरे बड़े इम्तिहान के लिए तैयार है. पहले श्रीलंका के साथ घर पर वनडे और टी20 सीरीज खेली अब इन्हीं दो फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ टीम को उतरना है. भारतीय और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 जनवरी यानी बुधवार से होने जा रही है. श्रीलंका का क्लीन स्वीप करने के बाद कीवी टीम के खिलाफ भी टीम इंडिया कुछ ऐसा ही करना चाहेगी.
आईसीसी की नजर वनडे सीरीज पर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली इस वनडे सीरीज पर दुनियाभर के फैंस के साथ आईसीसी की भी नजर रहेगी. दरअसल श्रीलंका को 3-0 से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया के पास नंबर एक बनने का मौका है. इस वक्त न्यूजीलैड के पास 117 अंक हैं और वो पहले पायदान पर है. भारतीय टीम 110 अंक के साथ चौथे नंबर पर है. 3-0 से जीत हासिल करने में अगर टीम इंडिया कामयाब हुई तो भारत को 114 अंक हो जाएंगे जबकि हार की वजह से न्यूजीलैंड की टीम 111 अंक के साथ चौथे नंबर पर खिसक जाएगी. आईसीसी हर सीरीज के खत्म होने के बाद नई रैंकिंग जारी करती है.
रोहित शर्मा की नजर धमाके पर
विराट कोहली भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले टॉप फॉर्म में वापस लौट चुके हैं. बांग्लादेश दौरे पर शतक जमाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 2 सेंचुरी जमाई. मोहम्मद सिराज ने जैसी गेंदबाजी करके दिखाई है उससे जसप्रीत बुमराह की कमी बिल्कुल नहीं खली. कप्तान रोहित शर्मा टी20 विश्व कप का खिताब जीतने से चूक गए थे लेकिन घर पर वनडे विश्व कप जीत कर धमाका करना चाहेंगे. उससे पहले एक अच्छी टीम तैयार करना लक्ष्य है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), वाशिंग्टन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का कार्यक्रम
पहला वनडे, 18 जनवरी, 1.30 बजे, हैदराबाद
दूसरा वनडे, 21 जनवरी, 1.30 बजे, रायपुर
तीसरा वनडे, 24 जनवरी, 1.30 बजे, इंदौर
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs new zealand, Rohit sharma, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 20:33 IST
[ad_2]
Source link