[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया ने श्रीलंका से लिया 22 साल पुराना बदला.
गिल, विराट और सिराज ने जीत में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका.
भारत ने 3-0 से जमाया सीरीज पर कब्जा.
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने श्रीलंका को आखिरी वनडे में हराकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया है. आखिरी वनडे में भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का टारगेट दिया था. चेज करने उतरी श्रीलंकाई टीम 73 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. भारत ने इस जीत के साथ 3-0 से सीरीज भी अपनी नाम कर ली है. इसी के साथ भारत को वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी मिल गई है. टीम इंडिया ने पहली बार किसी टीम को 300 से ज्यादा रन से हराया है. भारत ने इस जीत के साथ ही 22 साल पुराना हिसाब भी चुकता कर लिया है.
दरअसल, 22 साल पहले साल 2000 में कोका कोला चैंपियंस ट्रॉफी शारजाह में श्रीलंका ने भारत के सामने 300 रनों का लक्ष्य रखा था. चेज करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 54 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी. टीम इंडिया के लिए उस मैच में सबसे ज्यादा रन रॉबिन सिंह ने बनाए थे. सौरव गांगुली ने 3, सचिन तेंदुलकर ने 5, युवराज सिंह ने 3 और अन्य खिलाड़ियों ने भी 10 से कम रन ही बनाए थे. श्रीलंका की ओर से उस मुकाबले में सनथ जयसूर्या ने 189 रनों की शतकीय पारी खेली थी. श्रीलंका के तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने उस मैच में 5 विकेट झटके थे. वही मुथ्थैया मुरलीधरन ने 3 विकेट लिए थे.
शुभमन गिल ने शतक जड़ने के बाद, कहा- जब विराट और रोहित भाई के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो…
22 साल बाद टीम इंडिया ने लिया बदला:
बेशक आज, टीम इंडिया ने 22 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया है. इस जीत में युवा बैटर शुभमन गिल, दिग्गज बैटर विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अहम भूमिका निभाई. शुभमन गिल ने 97 गेंदों में 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वही विराट कोहली ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और शतक अपने नाम कर लिया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs SL, Rohit sharma, Sachin tendulkar, Team india
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 07:00 IST
[ad_2]
Source link