[ad_1]
नई दिल्ली. इंटरनेशनल लीग टी20 (International League T20) में खेल रहे भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बैट्समैन रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का बल्ला सोमवार को दुबई कैपिटल्स के लिए जमकर चला. गल्फ जायंट्स के खिलाफ मैच में रॉबिन उथप्पा ने 171 की स्ट्राइकरेट से बल्लेबाजी की. इस दौरान भारत के इस बल्लेबाज ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 79 रन ठोक दिए. रॉबिन के आक्रामक खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस मैच में 10 चौके और दो छक्के जड़ दिए.
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दुबई कैपिटल्स और गल्फ जायंट्स (Dubai Capitals vs Gulf Giants) के बीच यह मैच खेला जा रहा है. रॉबिन उथप्पा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के साथ ओपनिंग करने के लिए आए. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी बनी. हालांकि इसमें रूट का योगदान महज छह रनों का था. टीम के 100 रन होने के बाद उथप्पा भी आउट हो गए.
इस मुकाबले में रॉवमैन पावेल और सिकंदर रजा ने भी अहम योगदान दिया. पावेल ने 152 की स्ट्राइकरेट से 25 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली. रजा के बल्ले से भी 19 गेंदों पर 157 की स्ट्राइकरेट से 30 रन आए. गल्फ जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. दुबई कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 182 रन बना दिए. अब गल्फ की टीम को जीत के लिए 20 ओवरों में 183 रनों का लक्ष्य मिला है. रॉवमैन पावले कैपिटल्स के कप्तान हैं जबकि गल्फ की टीम की कमान जेम्स विन्स के कंधो पर है.
बीसीसीआई किसी भी भारतीय क्रिकेटर को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देती है. यही वजह है कि रॉबिन उथप्पा ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. दुबई कैपिटल्स के लिए इस सीजन उथप्पा के अलावा भारत के यूसुफ पठान भी खेल रहे हैं. हालांकि आज के मैच में वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Joe Root, Robin uthappa, Sikandar Raza
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 21:07 IST
[ad_2]
Source link